अक्षय कुमार की मां की हालत गंभीर, ICU में भर्ती, आनन-फानन में विदेश से वापस लौटे अभिनेता

अक्षय कुमार की मां की हालत गंभीर, ICU में भर्ती, आनन-फानन में विदेश से वापस लौटे अभिनेता

मुंबई, 06 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की मां अरुणा मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। अक्षय कुमार को जब ये बात पता चली तो वह ब्रिटने में थे। अक्षय कुमार सोमवार की तड़के अपनी बीमार मां अरुणा भाटिया को देखने के लिए ब्रिटेन से वापस मुंबई आनन-फानन में आ गए हैं। अक्षय कुमार की मां कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में आईसीयू में एडमिट हैं।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार को अपनी मां से बेहद लगाव है। दोनों के बीच बॉन्डिंग भी काफी ज्यादा है। इसलिए उन्हें जैसे ही पता चला वो वापस आ गए। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय की मां जब तक ठीक नहीं हो जाती हैं, अभिनेता यहीं उनके साथ रहेंगे। अक्षय कुमार पिछले कुछ हफ्तों से यूके में अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे।

अक्षय कुमार ने अपने फिल्म के डायरेक्टर को कहा है कि वह जब तक भारत में हैं, फिल्म के उन सीनों को शूट कर लिया जाए, जिसमें उनकी जरूरत नहीं है। अक्षय कुमार के साथ काम करने वालों ने कहा है कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद काम जारी रहना चाहिए।

अक्षय कुमार जब लंदन से वापस मुंबई आ रहे थे तो उन्होंने अपनी एक फीमेल फैन को लेकर जो बर्ताव किया, वो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। असल में मुंबई एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार को देखकर एक लड़की ने उनसे कहा , 'मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं'। अभिनेता ने लड़की को अपने पास देखकर थोड़ा पीछे गए और ऐसे नजरअंदाज किया, जैसे देखा ही नहीं हो। उसके बाद अक्षय अपनी कार की ओर गए और अंदर बैठ गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार का ये बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

Recommended Video

    Saira Banu अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, जानिए अब कैसी है उनकी तबीयत | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+