Ram Setu Box Office Collection: क्या डूब रही है 'राम सेतू' की नैया? 5वें दिन की महज इतनी कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' की अच्छी शुरूआत हुई। हालांकि फिल्म चौथे दिन कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। लेकिन 5वें दिन कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखने को मिला।
Ram Setu Box Office Collection: अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'राम सेतु' दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस को फिल्म के रिलीज होने के बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के रिलीज होने के बाद फैंस की ओर से इसको जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। जिसके बाद सबकी नजरें इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई की। हालांकि बीच में फिल्म धीमी गति से कम कमा रही थीं। लेकिन इस हफ्ते वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन को जबरदस्त उछाल मिला। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

राम सेतु ने 5वें दिन की इतनी कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 15.25 करोड़ का रहा। हालांकि फिल्म की कमाई दूसरे दिन कुछ खास नहीं रही। फिल्म ने लगभग 11.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लगातार चौथे दिन तक ये कलेक्शन घटता चला गया और लगभग 6.05 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं अब 5वें दिन की बात करें तो, पहले से थोड़ा उछाल हुआ और फिल्म ने 7.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
क्या कमाई में होगा उछाल?
अक्षय कुमार के लिए साल 2022 में रिलीज हुई 'राम सेतु' ही एक ऐसी फिल्म साबित हुई है जो फैंस के दिलों में अपनी जगह बना पाई है। इस फिल्म ने बच्चन पांडे और पृथ्वीराज जैसी फ्लॉप फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचा पाती है?












Click it and Unblock the Notifications