Ram Setu Box Office Collection: अक्षय कुमार की डूबी नैया, 8वें दिन इतने करोड़ में सिमटकर रह गई 'राम सेतु'
अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' जब से रिलीज हुई तभी से फिल्म की कमाई में कोई उछाल नहीं हो रहा। आठ दिन बाद भी फिल्म बेहद कम कमाई कर पाई है।
Ram Setu Box Office Collection: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। एक के बाद एक उनकी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो रही हैं। ऐसे में एक्टर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राम सेतु से काफी उम्मीदें थीं। फिल्म ने ओपनिंग डे में अच्छा खासा कलेक्शन भी किया। इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई को लेकर सामने आए ताजा आंकड़ों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म अपनी लागत को आधा भी वसूल नहीं कर पाएगी। चलिए जानते हैं कि आखिर फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

'राम सेतु' का हुआ बुरा हाल
अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म राम सेतू 200 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म राम सेतु ने पहले दिन 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म का ग्राफ गिरता गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 7वें दिन कुल 2.50-3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 8वें दिन फिल्म की बेहद कमाई हुई है। फिल्म ने लगभग 2.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 61 करोड़ के आसपास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। जो कि लागत से बेहद कम है। ऐसे में मेकर्स के लिए 200 करोड़ की लागत वसूल करना बेहद मुश्किल है।
कई फिल्में हुई फ्लॉप
इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, कटपुतली, रक्षा बंधन लगातार बुरी तरह फ्लॉप हुई। ऐेसे में एक्टर को उम्मीद थी कि फिल्म राम सेतु उनकी नैया पार लगाएगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है। फिल्म लोगों को एंटरटेन करने में बुरी तरह से फेल हो गई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications