लंबी जटाएं, हाथ में डमरू...भगवान शिव के अवतार में नजर आए Akshay Kumar, इस दिन रिलीज होगी OMG 2

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी-2' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई।

Akshay Kumar

OMG 2 Release Date: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'ओम माय गॉड' साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल की जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आई थी। जिसकी वजह से ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अब लगभग 11 साल बाद अक्षय फैंस के लिए फिल्म 'ओह माय गॉड 2' लेकर आ रहे हैं। जिसका पोस्टर रिलीज हो चुका है।

रिलीज हुआ OMG 2 का पोस्टर
फिल्म ओह मॉय गॉड में अक्षय कुमार भगवान श्री कृष्ण के अवतार में नजर आए थे। इस बार एक्टर भगवान शिव की भूमिका में दिखेंगे। शुक्रवार 9 जून को फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया जिससे फैंस काफी इंप्रेस हुए। पोस्टर में अक्षय कुमार को भगवान शिव के रूप में दिखाया गया है। इसी के साथ एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी।

इस दिन थिएटर में देगी दस्तक
पोस्ट में अक्षय कुमार लंबी जटाएं और उनके शरीर में भस्म लगा हुआ है। इसी के साथ एक्टर एक हाथ में डमरू पकड़कर नीचे देख रहे हैं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, "तारीख लॉक है! OMG2 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है वहां मिलते हैं!"

OMG 2 के मुख्य किरदार
बता दें कि, फिल्म 'ओएमजी 2' का निर्देशन अमित राय ने किया। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आएंगे। 11 अगस्त को इस फिल्म के अलावा सनी देओल की फिल्म गदर 2 भी रिलीज होगी। दोनों ही अपने समय की सुपरहिट फिल्में रही है। देखना होगा कि फैंस की तरफ से फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+