अयोध्या के बंदरों के लिए अक्षय कुमार ने डोनेट किए 1 करोड़, रोजाना खाना खिलाने के लिए दिखाई दरियादिली
Akshay Kumar: दिवाली के त्योहार में अयोध्या राम मंदिर में लाखों दिए जलाए जाते हैं। हर साल इसी तरह वहां खास दिवाली मनाई जाती है। लेकिन इस बार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने राम मंदिर के बंदरों के लिए एक करोड़ दान दिया है। जिस वजह से उन्हें रोजाना खाना मिल सके।
बता दें कि, राम मंदिर में लाखों बंदर हैं। टाइम्स नाउ के अनुसार, अक्षय कुमार बंदरों को खाना खिलाकर भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए तैयार हैं। इस नेक पहल का नेतृत्व जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में अंजनेय सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया है। जब वह एक्टर के पास पहुंचे और इसके बारे में बताया तो अक्षय कुमार 1 करोड़ की धनराशि देने के लिए तैयार हो गए।

अक्षय कुमार ने न केवल इस उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता जताई बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी महत्वपूर्ण दान दिया कि इन पवित्र जानवरों को प्रतिदिन खाना खिलाया जाए। एक्टर ने ट्रस्ट से कहा कि वह मंदिर के बंदरों को खाना खिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हैं।
ट्रस्ट के सदस्य ने कहा, 'अक्षय न सिर्फ एक उदार दानकर्ता हैं, बल्कि भारत के एक सामाजिक रूप से जागरूक नागरिक भी हैं। वह अयोध्या के नागरिकों और शहर के बारे में समान रूप से चिंतित थे और इसलिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बंदरों को खाना खिलाते समय किसी भी नागरिक को असुविधा न हो। उन्होंने सिर्फ डोनेशन ही नहीं दिया बल्कि अपने माता-पिता अरुणा भाटिया और हरी ओम और अपने ससुर राजेश खन्ना के नाम पर सेवा की बात भी कही।'
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। ये इस फिल्म का आखिरी पार्ट होगा जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल 6 जून, 2025 को सिनेमागऱों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अक्षय के पास भूत बंगला, जॉली एलएलबी 3 और हेरा फेरी 3 पाइपलाइन में है।
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar Lauds PM Modi:'फिटनेस ही असली धन', धनतेरस पर अक्षय कुमार ने PM मोदी की इस पहल की तारीफ की












Click it and Unblock the Notifications