Alia Bhatt को करण जौहर मानते हैं बेटी तो अक्षय कुमार के कैसे हो गए ‘मामा जी’? देखिए ये वायरल वीडियो
अक्षय़ कुमार ने एक इवेंट के दौरान करण जौहर संग रिश्ते को लेकर एक रिएक्शन दिया। उन्होंने करण जौहर को अपना मामा बताया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई, 30 जून: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर चर्चा में हैं। जिसका ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ था। ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया है। फिल्म का प्रमोशन करने में एक्टर जोर-शोर से लगे हुए हैं। इसी के चलते अक्षय कुमार एक इवेंट में नजर आए। जहां उन्होंने करण जौहर संग अपने रिश्ते को लेकर एक मजेदार जवाब दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षय़ कुमार ने करण जौहर को क्यों कहा मामा?
बता दें कि, इस इवेंट के दौरान अक्षय कुमार से कईं मजेदार सवालों के जवाब पूछे गए। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि, करण जौहर आलिया भट्ट को बेटी मानते हैं और वरुण धवन को बेटा। ऐसे ही आपके करण जौहर संग कैसे रिश्ते है? इस पर अक्षय कुमार ने फनी अंदाज में जवाब देते हुए कहा- 'मैं उनके साथ चार फिल्में कर चुके हैं। इस हिसाब से तो वह मेरे मामाजी हुए। मेरे उनके संग काफी अच्छे रिश्ते हैं। अभी आने से पहले ही मैं उनके संग बात करके आ रहा हूं'।
बहन अलका को लेकर अक्षय़ ने कहा
इस मौके पर अक्षय कुमार से उनकी बहन अलका के बारे में भी बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि, 'पिछले साल मैंने अपनी मां को खो दिया। मेरी बहन ने हर चीज का ख्याल रखा। वो मेरी मां है। इसका कोई फॉर्मूला नहीं है, कोई टिप नहीं। बस अपने भाई बहनों से प्यार करो।' भाई बहन का रिश्ता अटूट होता है इसी को लेकर हम अपनी आने वाली फिल्म रक्षाबंधन लेकर आ रहे हैं। बता दें कि, अक्षय कुमार की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ये वीडियो विराल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
क्या सुपरहिट होगी अक्षय़ कुमार की अगली फिल्म?
अक्षय कुमार की इस साल ये तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्हें फिल्म सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडे में देखा गया था। हालांकि ये दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस दिन आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा भी रिलीज होगी। अब देखना होगा कि, अक्षय कुमार अपनी तीसरी फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाते हैं या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications