लड़की के चक्कर में जमकर हुई Akshay Kumar की पिटाई, एक्टर बोले- मैं उसके घर गया और फिर जो हुआ
Akshay Kumar: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपने रिएलिटी शो व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून को लेकर सुर्खियों में हैं। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर स्ट्रीम हो रहा है, जहां अक्षय कुमार अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों की एक ऐसी याद ताजा की है जिसने दर्शकों को चौंका दिया है।
अक्षय कुमार का 40 साल पुराना इश्क
इस रिएलिटी शो के दौरान कंटेस्टेंट आदर्श की शायरी से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसी बीच अक्षय कुमार ने अपने कॉलेज क्रश का जिक्र छेड़ दिया। अक्षय कुमार ने बताया- करीब 40 साल पहले जब मैं कॉलेज में था, मुझे एक लड़की बहुत पसंद थी। मैंने उसके लिए खास तौर पर गाना सीखा। मेरा एक दोस्त गिटार बजाता था।

'मैंने लड़की के घर के बाहर गाना गाया'
अक्षय कुमार ने आगे कहा- हम दोनों उसके घर के बाहर पहुंचे और मैंने गाना गाया, दोनों गिटार बजा रहे थे। स्टूडियो में मौजूद लोग ये सुनकर रोमांटिक अंदाज की उम्मीद कर रहे थे लेकिन आगे जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।
पड़ोसियों ने कर दी अक्षय कुमार की पिटाई
अक्षय कुमार ने आगे हंसते हुए कहा- गाना खत्म हुआ तो उसके पड़ोसियों ने हमें पीट दिया। हम दोनों को मार पड़ी। उनकी इस बात पर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा- मेहनत ज्यादा करने से भी पिटाई हो सकती है। अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
अक्षय कुमार की ग्लैमरस लव लाइफ
-अक्षय कुमार की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा का विषय रही है। उनका नाम इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया, जिनमें रेखा, शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन शामिल हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना टंडन के साथ उनकी सगाई तक की खबरें सामने आई थीं। हालांकि बाद में ये रिश्ता टूट गया और आखिरकार अक्षय कमार ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।
25 साल पुराना मजबूत रिश्ता
-अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। उनकी शादी को 25 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों के दो बच्चे हैं-बेटा आरव और बेटी नितारा। करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुई ये शादी आज भी बॉलीवुड के मजबूत रिश्तों में गिनी जाती है।
-अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिटनेस, अनुशासन और फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार उनके कॉलेज रोमांस का किस्सा सुर्खियां बटोर रहा है।
-ये कहानी साबित करती है कि सुपरस्टार बनने से पहले हर किसी की जिंदगी में ऐसे मजेदार और यादगार पल जरूर होते हैं, जो सालों बाद भी मुस्कान ले आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications