अक्षय कुमार के पालतू कुत्ते का हुआ निधन, दुखी अभिनेता बोले- 'तुम अपने साथ मेरे दिल का एक हिस्सा ले गए...'

अक्षय कुमार के पालतू कुत्ते का हुआ निधन, दुखी अभिनेता बोले- तुम अपने साथ मेरे दिल का एक हिस्सा ले गए

मुंबई, 08 मार्च: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के पालतू कुत्ते का निधन हो गया है। इस घटना के बाद से अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों बहुत दुखी हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पेट डॉग क्लियो के साथ तस्वीरें शेयर कर उसको याद किया है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के पेट डॉग का नाम क्लियो था, जो एक जर्मन शेफर्ड डॉग था। ट्विंकल खन्ना ने कहा कि 12 साल की उम्र में क्लियो का हमें छोड़कर जाना, हमारे दिल में एक भारीपन और खालीपन दोनों छोड़ गया है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों क्लियो से बहुत प्यार करते थे, दोनों ने कई बार अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर क्लियो की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।

अक्षय कुमार अपने कुत्ते की मौत पर हुए इमोशनल

अक्षय कुमार अपने कुत्ते की मौत पर हुए इमोशनल

अक्षय कुमार ने भी क्लियो की मौत इमोशनल पोस्ट शेयर की है। अक्षय कुमार ने अपनी और ट्विंकल खन्ना के साथ क्लियो की तस्वीर को शेयर करते हुए पोस्ट लिखा, 'कहते हैं कुत्ते हमारे दिलों पर अपने पंजों के निशान छोड़ जाते हैं। आपने आज हमारे दिल का एक हिस्सा ही क्लियो अपने साथ ले गया है। अब वहीं आराम से रहना क्लियो। तुम्हारी याद आएगी।'

ट्विंकल बोलीं- हमारी खूबसूरत क्लियो का निधन हो गया

ट्विंकल बोलीं- हमारी खूबसूरत क्लियो का निधन हो गया

ट्विंकल खन्ना ने क्लियो के साथ अपनी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी खूबसूरत क्लियो का निधन हो गया। हमारे पास उसके साथ 12 शानदार साल थे। मैं नहीं जानती कि एक ही वक्त हमारा दिल भारी और खाली कैसे महसूस कर सकता है, लेकिन ऐसा होता है और हमारे साथ वही हो रहा है।'

पहले वीडियो में ट्विंकल को क्लियो के भूरे रंग के फर (बालों) को ब्रश करते हुए दिख रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में उन्हें घास पर लुढ़कते हुए और खुद से खेलते हुए दिखाया गया है। तीसरी तस्वीर में क्लियो की तस्वीर है।

अक्षय कुमार के रिश्तेदार भी हुए दुखी

अक्षय कुमार के रिश्तेदार भी हुए दुखी

ट्विंकल के पोस्ट पर उनके चचेरे भाई करण कपाड़िया ने लिखा, 'RIP क्लियो।' सोनाली बहल ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, "अरे नहीं!" बॉबी देओल ने कमेंट सेक्शन में टूटे हुए दिल के आइकन बनाए। वहीं अमृता अरोड़ा और डब्बू रत्नानी ने भी ब्रेक हार्ट इमोजी कमेंट किए हैं।

एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "आपके नुकसान के लिए खेद है। वो बहुत सुंदर था। मुझे पता है कि पेट्स हमारी जीवन रेखा बन जाते हैं।'' एक अन्य ने लिखा, ''मजबूत रहो क्योंकि किसी प्रियजन का जाना हमेशा दर्दनाक होता है।''

ट्विंकल ने बताया वो क्लियो को कितना प्यार करती थीं

ट्विंकल ने बताया वो क्लियो को कितना प्यार करती थीं

पिछले साल ट्विंकल ने एक लंबा पोस्ट शेयर किया था कि जिसमें उन्होंने बताया था कि वह क्लियो से कितना प्यार करती हैं। क्लियो को ब्रश करने का एक वीडियो साझा करते हुए ट्विंकल ने लिखा था, ''जब मैं उसका नाम पुकारती हूं और वह मेरी और दौड़ा चला आता है। तो मैं उसे फटकारने के लिए उसका चेहरा पुचकारती थी। लेकिन जैसे ही मैं क्लियो की आंखों में देखती थी, मेरा गुस्सा शांत हो जाता था।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+