'राम सेतु' को किससे बचाने निकले अक्षय कुमार? खिलाड़ी के पास होगा सिर्फ इतने दिनों का वक्त, देखें दमदार टीजर

साल 2022 में अक्षय कुमार की 5वीं फिल्म राम सेतू जल्द रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म ‘राम सेतु’ से उनके पहले लुक का पोस्टर रिलीज हो गया है।

मुंबई, 26 सितंबर: साल 2022 में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की बैक-टू-बैक फिल्म आ रही हैं। हालांकि उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म रक्षाबंधन रिलीज हुई थी जिससे एक्टर को काफी उम्मीदें थी वो भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। लेकिन अब अक्षय कुमार के फैंस खुश हो जाएं क्योंकि एक्टर ने अब अपनी अगली फिल्म 'राम सेतु' की अनाउंसमेंट कर दी है।

akshay kumar

दमदार है राम सेतु का टीजर
दरअसल, अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'राम सेतु' का टीजर रिलीज कर दिया है। जिसमें एक्टर का लुक एकदम अलग है। सफेद दाढ़ी में एकदम रॉ लग रहे हैं खिलाड़ी कुमार का ये लुक देख फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर भी इस टीजर को फैंस की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

साम सेतु को क्यों बचाने निकले अक्षय कुमार?
इस टीजर की शुरूआत की शंखनाद की आवाज से होती है। हेलिकॉप्टर में बैठे अक्षय कुमार का लुक काफी दमदार लग रहा है। अक्षय कुमार राम सेतु को बचाने निकलते हैं और उनके पास राम सेतू को बचाने के लिए सिर्फ 3 दिन होते हैं। अब इस फिल्म में फैंस के लिए ये सरप्राइज है कि आखिर राम सेतू कौन है और अभिनेता उसको बचाने क्यों निकलते हैं? अब इन सभी सवालों के जवाब अक्षय कुमार 25 अक्टूबर को लेकर आ रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस टीजर में अक्षय कुमार ने एक और बड़ी अनाउंसमेंट की है। फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। राम सेतु का निर्देशन फिल्ममेकर अभिषेक शर्मा ने किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फैंस को अब इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+