Akhil Mishra Death: अखिल मिश्रा ने की थी 2 शादियां, एक्टर की मौत पर दूसरी पत्नी ने दिया बड़ा बयान
Akhil Mishra Two Marriages: बॉलीवुड इंडस्टी से बड़े दुख की खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' में काम कर चुके एक्टर अखिल मिश्रा की अचाक मौत हो गई है। खबर है कि 58 साल के अखिल मिश्रा की कीचन में गिरने की वजह से मौत हो गई है। जब एक्टर की मौत हुई तो उस वक्स उनकी पत्नी एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट घर पर नहीं थीं, वह शूटिंग के लिए हैदराबाद गई थीं। हालांकि पति की मौत की खबर मिलते ही वह तुरंत घर लौट आई हैं।
अखिल मिश्रा ने दुनिया को कहा अलविदा
बॉलीवुड एक्टर अखिल मिश्रा ने अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्टर अखिल मिश्रा की जब मौत हुई उस वक्त वह कीचन में मौजूद थे। किचन में कुछ काम करते हुए वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। हालांकि किचन में एक्टर के साथ ऐसा क्या हुआ था कि उनकी जान चली गई, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल अखिल मिश्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पत्नी सुजैन बर्नर्ट ने कही ये बात
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन बर्नर्ट इस खबर को सुनने के बाद से सदमे में हैं। एक्ट्रेस और पत्नी सुजैन बर्नर्ट ने पति की मौत पर कहा है- मेरा दिल पूरी तरह से टूट चुका है। वह मुझे छोड़कर चले गए हैं। पता नहीं उनके साथ क्या हुआ।
1983 में अखिल मिश्रा ने की थी दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार दिवगत एक्टर अखिल मिश्रा ने दो शादियां की थी। साल 1983 में उन्होंने मंजू मिश्रा के साथ शादी की थी लेकिन साल 1997 में दोनों का तलाक हो गया था। फिर साल 2009 में अखिल मिश्रा ने जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट के साथ शादी की थी। आपको बता दें कि जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में सोनिया गांधी के रोल में नजर आई थीं।
अखिल मिश्रा ने इन फिल्मों में किया था काम
आपको बता दें कि अखिल मिश्रा ने '3 इडियट्स', 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'भोपाल ए प्रेयर फॉर रेन', 'मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है', 'रेडियो', 'डॉन', 'करीब', 'हमारी शादी' से लेकर कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। 'भंवर', 'यही है हम', 'प्रधानमंत्री', 'दो दिल बंधे एक डोर से', 'उतरन', 'उड़ान' से लेकर 'सीआईडी' जैसे शोज में भी वह नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications