Dhamaal 4 Shooting Update: धमाल फैंस के लिए खुशखबरी, अजय देवगन इस दिन से शुरू करेंगे शूटिंग, जानिए कहानी
Dhamaal 4 Shooting Update: साल 2007 में फिल्म आई थी धमाल। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब झंडे गांडे थे। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट डबल धमाल आया। ये 2011 में आया था। दो पार्ट्स हिट होने के बाद मेकर्स इसका तीसरा पार्ट 2019 में टोटल धमाल लेकर आए। अब इस फिल्म फ्रैंचाइज की चौथी किश्त को लेकर चर्चा है। इसी पर एक बड़ा अपडेट आया है।
दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट की माने तो अजय देवगन इस फिल्म 'धमाल 4' की शूटिंग होली बाद वाले हफ्ते में शुरू करेंगे। फिलहाल वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग पूरी की है। वो इस फिल्म का पैच वर्क पूरा कर रहे थे। अजय धमाल के सेट को 21 मार्च को जॉइन करेंगे। पहले फिल्म की एक हफ्ते तक रिहर्सल होगी, फिर शूट शुरू होगा।

रिपोर्ट में आगे बताया गया, धमाल 4 का पहला शेड्यूल मालशेज घाट पर शुरू होगा। वहीं अजय टीम को जॉइन करेंगे। इस पार्ट में भी सभी खजाने की खोज में रहेंगे। इस बार पैसे की जगह हीरो-मोती का खजाना होगा। मालशेज घाट पर ही खजाने की तलाश वाले सीन फिल्माए जाएंगे। भले ही धमाल 4 एक कॉमेडी फिल्म है। लेकिन इसमें एक्शन भी भरपूर है। मेकर्स ने 85 दिन का शेड्यूल सिर्फ केबल एक्शन सीक्वेंस के लिए रखे हैं। इस फ्रैंचाइज में संजीदा शेख की भी एंट्री हुई है। उनका अरशद वारसी के साथ लव एंगल दिखाया जाएगा। वहीं, रितेश देशमुख के साथ अंजलि आनंद का लव एंगल दिखाया जाएगा।
21 मार्च के शेड्यूल में अजय देवगन के साथ संजय मिश्रा, अरशद वारसी और जावेद जाफरी शूट करेंगे। इस शेड्यूल में रवि किशन और रितेश देशमुख नहीं होंगे। मेकर्स ये शेड्यूल दोनों के बॉडी डबल के साथ शूट करेंगे। मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। अब देखना ये है कि फिल्म की शूटिंग कबतक खत्म होगी।












Click it and Unblock the Notifications