Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

572 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं अजय देवगन, खरीद रखा है प्राइवेट जेट, जानें उनकी सालाना कमाई

Ajay Devgn Net Worth: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर है कि अजय देवगन ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में करोड़ों की नई प्रॉपर्टी खरीदी है। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में मुंबई के ही जुहू इलाके में करोड़ों का एक आलीशान बंगला भी खरीदा था। वहीं उनकी पत्नी एक्ट्रेस काजोल ने भी कुछ समय पहले ही मुंबई में एक लग्जीरियस अपार्टमेंट खरीदा था। पिछले कुछ समय से ये कपल प्रॉपर्टीज पर काफी इंवेस्ट कर रहा है।

आपको बता दें कि अजय देवगन न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि शानदार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। साथ ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी बने हैं। अजय देवगन ने 22 साल की उम्र में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अजय देवगन को शानदार एक्टिंग के लिए दो बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। आइए आपको बताते हैं अजय देवगन की कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।

ajay devgan

अजय देवगन के पास है 572 करोड़ की कुल संपत्ति
अजय देवगन कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके पास करीब 572 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। उनकी कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन एक फिल्म करने के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। वहीं अपने कैमियो रोल के लिए वह 25 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं। ऐसे में अजय देवगन सालाना 25 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं, जबकि एक महीने में 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो जाती है।

लंदन और मुंबई में है अजय देवगन की प्रॉपर्टीज
अजय देवगन अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। चार बेडरूम वाले इस बंगले में जिम, प्राइवेट स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स रूम, लाइब्रेरी के अलावा एक मिनी थिएटर भी है। अजय देवगन भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं। ऐसे में उन्होंने अपने घर का नाम शिवशक्ति रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन के इस बंगले की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए के आसपास है। इसके अलावा अजय देवगन ने लंदन में भी एक बंगला खरीद रखा है। लंदन के पार्कलेन में मौजूद इस लग्जीरियस बंगले की कीमत करीब 55 करोड़ रुपए है। मुंबई में अजय देवगन के पास कई प्रॉपर्टीज भी हैं।

अजय देवगन को है लग्जरी गाड़ियों का शौक
अजय देवगन को महंगी और लग्जीरियस कारों का जबरदस्त शौक है। सबसे पहले साल 2006 में अजय देवगन ने Maserati Quattroporte खरीदी थी। इस इम्पोर्टेड कार को खरीदने वाले वह पहले भारतीय थे। उस समय इस कार की कीमत करीब 2.8 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा उनके पास रेंजरोवर वोग है जिसकी कीमत 2.7 करोड़ रुपए है। अजय देवगन के पास मर्सीडीज बेंज एस क्लास भी है जिसकी कीमत 1.4 करोड़ रुपए है। अजय देवगन के पास रॉल्स रॉयस कलीनन भी है। इस कार की कीमत करीब 6.95 करोड़ रुपए है।

अजय देवगन के पास है प्राइवेट जेट
आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के चुनिंदा लोगों के पास ही खुद का प्राइवेट जेट है। इनमें से एक नाम अजय देवगन का भी है। साल 2010 में अजय देवगन ने हॉकर 800 नाम के जेट को खरीदा था। इस जेट की कीमत करीब 84 करोड़ रुपए है। अजय देवगन अक्सर इसका इस्तेमाल आउटडोर शूटिंग्स, प्रमोशन्स और फैमिली ट्रिप्स के लिए करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+