सुदीप और अजय देवगन की जुबानी जंग में अब सिद्धारमैया की एंट्री, कहा- 'हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा...'
सुदीप और अजय देवगन की जुबानी जंग में अब सिद्धारमैया की एंट्री, सिंघम स्टार से कहा- 'हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा...'
मुंबई, 28 अप्रैल: हिंदी भाषा को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के बीच जारी जुबानी जंग जारी है। इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हिंदी भाषा विवाद को लेकर बयान दिया है। अभिनेता अजय देवगन और कन्नड़ अभिनेता सुदीप के बीच ट्विटर एक्सचेंज पर सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि ''हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा कभी नहीं थी और न ही होगी।'' सिद्धारमैया ने कहा, "मुझे कन्नड़ होने पर गर्व है।'' पूर्व सीएम ने लिखा कि देश की भाषाई विविधता का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। सिद्धारमैया ने कहा, "प्रत्येक भाषा का अपना समृद्ध इतिहास है, जिस पर लोगों को गर्व होना चाहिए।"

जानें हिंदी को लेकर क्यों भिड़े अजय देवगन और सुदीप
हिंदी राष्ट्रीय भाषा है या नहीं, इसको लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब सुदीप ने केजीएफ 2 को अखिल भारतीय फिल्म कहे जाने पर एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही और बॉलीवुड को कहना चाहिए कि वे अखिल भारतीय फिल्में कर रहे हैं, वो भी अपनी फिल्मों को अन्य भाषाओं में डब करके।
Recommended Video

'अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो फिल्मों को डब क्यों करते हैं...'
सुदीप के इस बयान पर अजय देवगन ने प्रतिक्रिया दी और ट्वीट कर लिखा, '' किच्चा सुदीप, मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।''

सुदीप बोले- मैंने तो बिल्कुल अगल संदर्भ में बात कही थी
अभिनेता सुदीप ने अजय देवगन के हिंदी ट्वीट का जवाब दिया और कहा कि उनका मतलब बिल्कुल अलग था और बिल्कुल अलग संदर्भ में था। सुदीप ने ट्वीट किया, "नमस्कार अजय देवगन सर .. मैंने जिस तरह से कहा था उसका संदर्भ बिल्कुल अलग है। आपके पास जिस तरह से पहुंच है वो मेरी बातों से अलग है। शायद इस बात पर जोर देंगे कि बयान क्यों दिया गया? जब मैं आपको व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। यह चोट पहुंचाने, उकसाने या कोई बहस शुरू करने के लिए नहीं था। मैं ऐसा क्यों करूंगा सर।''

सुदीप बोले- 'मैं अपने देश की हर भाषा से प्यार करता हूं...'
अभिनेता सुदीप ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, '' मैं अपने देश की हर भाषा से प्यार और सम्मान करता हूं सर। मैं चाहता हूं कि यह विषय आराम करे, जैसा कि मैंने पूरी तरह से अलग संदर्भ में पंक्ति को कहा था। मच लव और आपको हमेशा शुभकामनाएं। जल्द ही आपसे मिलने की उम्मीद है।"

'मैं आपको दोष नहीं देता अजय सर...'
अपने एक अन्य ट्वीट में अभिनेता सुदीप ने लिखा, ''अनुवाद और व्याख्याएं दृष्टिकोण हैं सर। पूरे मामले को जाने बिना रिएक्ट न करने का कारण यह है, मायने रखता है। मैं आपको दोष नहीं देता अजय देवगन सर। शायद यह एक खुशी का पल होता अगर मुझे आपसे एक रचनात्मक कारण से एक ट्वीट मिला होता।''












Click it and Unblock the Notifications