Nysa Devgn Troll: अजय देवगन की बेटी न्यासा ने छात्रों से टूटी-फूटी हिंदी में की बात, बना मजाक, VIDE0
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो छात्रों को प्रेरित करने के लिए हिंदी में भाषण देती नजर आ रही हैं लेकिन उन्होंने अटक-अटक कर हिंदी बोली तो हो गई ट्रोल।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। स्टार किड्स में शुमार न्यासा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।19 साल की निशा के आए दिन हॉट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं अब न्यासा का हिंदी में भाषण देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अजय देवगन और काजोज की बेटी न्यास अटक-अटक कर टूटी-फूटी हिंदी बोलती हुई नजर आ रही हैं। न्यासा एक स्कूल कार्यक्रम में बच्चों को भाषण देती हुई नजर आ रही हैं, न्यासा की टूटी-फूटी हिंदी सुनकर यूसर्ज उन्हें ट्रोल करते हुए मजे ले रहे हैं।

बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए दिया भाषण
दरअसल, न्यासा अपने पाप अजय देवगन के एनवाई फाउंडेशन के द्वारा एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थीं। जहां न्यासा देवगन ने डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और छात्रों में किताबें बांटी। यहां पर महाराष्ट्र के अहमदनगर ग्रामीण में 200 से अधिक छात्रों को भाषण देकर प्रेरित करने की कोशिश की। उन्होंने हिंदी में भाषण देते हुए छात्रों को अपने शब्दों से प्रेरित करने के लि हिंदी भाषा सुनी। मुश्किल से दो लाइनें बोली लेकिन इतना अटक-अटक कर और तोड़ मरोड़कर बोली कि यूसर्ज के निशाने पर आ गई।

बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आईं न्यासा
वायरल वीडियो में न्यासा देवगन पीले रंग के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप के साथ उन्होंने एक छोटी सी बिंदी के साथ सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। Nysa ने कथित तौर पर स्कूल के वंचित बच्चों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने किताबें, स्पोर्ट्स किट भी बांटे और उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं।

हिंदी में अटक-अटक कर बोली ये बात
न्यासा ने अटकते हुए छात्रों से कहा "आपको पढ़े हुए देख के जो मुझे इतना पसंद है, मुझे और भी खुशी है। आप कभी पदना बंद मत करो। दरअसल न्यासा बोलना चाहती थी "मुझे पढ़ना बहुत पसंद है। मेरी मां को भी पढ़ना बहुत पसंद था। मैं हर दिन 2-3 किताब पढ़ती थी। तो आप भी पढ़ने की आदत है। इस बात को उन्होंने कई बार रुकने के बाद अपना भाषण समाप्त किया।

भाई ऐसे बोल रही जैसे कैटरीना कैफ स्टार्टिंग में भी नहीं बोलती थी
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा क्या वह हिंदी नहीं जानती है? भाई ऐसे बोल रही जैसे कैटरीना कैफ स्टार्टिंग में भी नहीं बोलती थी। एक और ने कहा "मैं सेकेंड हैंड शर्मिंदगी से मर रहा हूं।" एक और यूजर ने कहा ये तो यह बहुत ही हास्यास्पद और शर्मनाक है। वहीं एक ने कहा तुम तो बस पार्टी करो। एक यूजर ने ये तो कह दिया कि अजय और काजोल की लड़की ऐसी हिंदी के साथ फिल्मों में कैसे काम करेगी ? वहीं कई यूजर कह रहे शर्म करो दिग्गज एक्ट्रेस तनूजा तुम्हारी नानी हैं और अजय देवगन और काजोल की तुम औलाद हो।
The little speech of nysa devgan about importance of Education pic.twitter.com/MBvX06EZh3
— kamal shekhar (@kamalshekhar3) February 20, 2023
अजय और काजोल की बेटी न्यासा विदेश में कर रही पढ़ाई
19 साल की न्यासा अजय और काजोल की सबसे बड़ी बेटी हैं। अजय देवगन और काजोल ने 1999 में शादी की थी और उनका एक बेटी न्यासा देवगन और एक बेटा है जिसका नाम युग देवगन है। सिंगापुर के ग्लिओन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में अपना स्कूल पूरा करने के बाद न्यासा इस समय स्विट्जरलैंड में अपनी हायर स्टडी करने गई हैं। हालांकि न्यासा के मंमी-पापा ने माता-पिता अजय और काजोल के अनुसार उसने अभी तक अपने बॉलीवुड डेब्यू पर फैसला नहीं किया है। वह अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती और ट्रैवल करती नजर आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications