मुंबई के गैंगस्टर के बेटे हैं अजय देवगन, एक्टर ने पिता वीरू देवगन को लेकर किए होश उड़ाने वाले ऐसे खुलासे
Ajay Devgn Father: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक अजय देवगन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने अपने पिता वीरू देवगन और परिवार को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ सकते हैं। अजय देवगन पिछले 30 साल से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कईं ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। हाल ही में अजय देवगन बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में पहुंचे थे। इस दौरान अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन के बारे में कुछ ऐसी बातें बताईं जिसे सुनने के बाद शो के होस्ट करण जौहर तक की आंखें खुली रह गई थीं।
घर से भागकर मुंबई पहुंचे थे वीरू देवगन
अजय देवगन ने कॉफी विद करण 8 शो में बताया कि जब वह 13 साल के थे तो उनके पिता वीरू देवगन पंजाब स्थित अपने घर से भागकर मुंबई आ गए थे। उनके पिता बिना टिकट रेल यात्रा कर रहे थे। ऐसे में उन्हें पकड़कर जेल में डाल दिया गा था। अजय देगन ने बताया कि उनके पिता के पास कोई काम नहीं था और वह दो वक्त का खाना तक सही से नहीं खा पाते थे। पैसों के लिए अजय देवगन के पिता मुंबई में एक अनजान शख्स की कैब को रोजाना साफ करते थे जिसके बदले में उन्हें गाड़ी के अंदर रात गुजारने को मिलता था।

एक्शन डायरेक्टर बनने से पहले गैंगस्टर थे वीरू देवगन
अजय देवगन ने अपने पिता के बारे में खुलासा करते हुए कहा- मेरे पिता ने एक कारपेंटर के रूप में मुंबई में अपना काम शुरू किया। फिर वह मुंबई के मशहूर सायन-कोलीवाड़ा इलाके के गैंगस्टरों में से एक बन गए थे। वह कारपेंटरथे और उनकी गैंगवार भी होती रहती थी। एक दिन हिंदी सिनेमा के सीनियर एक्शन डायरेक्टर रवि खन्ना मेरे पिता के इलाके से गुजर रहे थे और वहां सड़क पर कुछ गुंडों को लड़ेत हुए देखा।
वीरू देवगन की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री
अजय देवगन ने आगे बताया- रवि खन्ना ने लड़ाई देखकर अपनी कार रोकी और लड़ाई के बाद मेरे पिताजी को बुलाकर पूछा- आप क्या करते हैं? वहीं मेरे पिता ने जवाब दिया- मैं एक कारपेंटर हूं। इसके बाद रवि खन्ना ने मेरे पिता से कहा- तू लड़ता अच्छा है, कल आकर मुझसे मिलना। इसके बाद पिताजी एक फाइटर बन गए और यहीं से बॉलीवुड में उनकी एंट्री हुई।
200 से ज्यादा फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर थे वीरू देवगन
आपको बता दें कि वीरू देवगन ने 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों के एक्शन सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया था। इनमें 'रोटी कपड़ा और मकान', 'मिस्टर नटवरलाल', 'फूल और कांटे' और 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications