Bhola Teaser: दृश्यम 2 के बाद अब 'भोला' से थिएटर में धमाका करने वाले हैं अजय देवगन, फिल्म का टीजर हुआ रिलीज
फिल्म दृश्यम 2 के बाद अब अजय देवगन एक और धमाका करने वाले हैं। एक्टर की अगली फिल्म 'भोला' का टीजर रिलीज हो गया है।
Bhola Teaser Out: बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने बेहद कम वक्त में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। अब इस फिल्म के बाद अजय फैंस के लिए एक और सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। एक्टर जल्द ही अपनी मच अवेटेड फिल्म भोला लेकर आ रहे हैं जिसका धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है।

भोला का देखें दमदार टीजर
फिल्म भोला के टीजर की शुरूआत एक छोटी सी बच्ची से होती है जिसका नाम ज्योति होता है। इस बच्ची की केयर अनाथ आश्रम में होती है। उस बच्ची को एक केयरटेकर ये कहती है कि कोई जल्द ही उससे मिलने आने वाला है अब ये कौन है कहां से है इसको लेकर बच्ची कंफ्यूज हो जाती है। इसके बाद जेल में बंद अजय देवगन की एंट्री होती है। जो कि इस फिल्म एक कैदी होते हैं और उनकी रिहाई हो रही है। अब स्टोरी अजय देवगन पर फोकस है कि आखिर वह जेल में आए कैसे और इसके पीछे की क्या वजह है। यहां देखें भोला का दमदार टीजर
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन की फिल्म भोला साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की कहानी बेटी और पिता के इर्द-गिर्द घुमती है। फिल्म की खास बात ये है कि 'दृश्यम 2' के बाद एक बार फिर अजय और तब्बू स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म 30 मार्च, 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि, भोला में एक्टिंग करने के साथ-साथ अजय ने फिल्म को डायरेक्ट भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications