Drishyam 2: पहले हफ्ते ‘दृश्यम 2’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 7वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Drishyam 2 Box Office Collection: बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सुपरस्टार की इस फिल्म ने 7 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ओपनिंग डे से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ऐसे में अजय देवगन की इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को भी पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं कि 'दृश्यम 2' ने 7वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

फिल्म ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार
डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 2' जो कि 18 नवंबर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.38 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद धीरे-धीरे कमाई में उछाल आया। शनिवार को 21.59 करोड़, रविवार को 27.17 करोड़, सोमवार 11.87 करोड़, मंगलवार को 10.48 करोड़, बुधवार को 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म ने 7 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
'दृश्यम 2' के किरदार
आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म की कहानी एक मर्डर के राज के इर्द-गिर्द घुमती है। ये राज पुलिस तक ना पहुंचे इसी में पूरा परिवार उलझकर रह जाता है। फिल्म का पहला पार्ट 'दृश्यम' साल 2015 में रिलीज हुई था जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications