Bholaa Advance Booking: रिलीज होने से पहले धमाल मचा रही अजय देवगन की 'भोला', एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म भोला के रिलीज होने का फ्रैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसका अंदाजा इसकी एडवांस टिकट बुकिंग से ही लगाया जा सकता है।

Bhola Ticket Advance Booking: फिल्म दृश्यम 2 की सफलता के बाद अब फैंस के लिए अजय देवगन अपनी अगली फिल्म भोला लेकर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने खुद किया है। फिल्म भोला में अजय देवगन एक बार फिर जानीमानी एक्ट्रेस तब्बू के साथ फिर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। कुछ ही दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसके बाद से फैंस इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा क्रेजी हो गए हैं। इस बात का अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग से आप लगा सकते हैं। फिल्म होने से पहले ही इसे फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Ajay Devgan

एडवांस बुकिंग से भोला की हुई इतनी कमाई
30 मार्च 2023 को रिलीज होने जा रही फिल्म भोला की एडवांस टिकट बुकिंग रविवार को शुरू हो चुकी है। जिसकी जानकारी खुद अजय देवगन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। उन्होंने तब्बू के साथ एक वीडियो शेयर कर बताया कि इस वक्त फिल्म भोला की धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग चल रही है। रिलीज होने से पहले फिल्म के 2-3 घंटे में आईमैक्स और 4डीएक्स संस्करणों सहित पूरे देश में 1200 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इससे ये साफ जाहिर होता है कि इस फिल्म को लेकर फैंस कितने ज्यादा उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 7.05 लाख की कमाई कर ली है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म रिलीज होने में अभी 10 दिन बाकी हैं। 30 मार्च 2023 को अजय देवगन की फिल्म भोला सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म तमिल मूवी 'कैथी' की आधिकारिक रीमेक है जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कास्टिंग की बात करें तो इसमें अजय देवगन के अलावा संजय मिश्रा, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+