सेल्फी लेते वक्त फैन ने जबरन पकड़ा अजय देवगन का हाथ, गुस्से में एक्टर ने फिर ऐसे सिखाया सबक, देखें वीडियो
अजय देवगन ने रविवार को अपना 54वां जन्मदिन फैन्स और मीडिया के साथ मनाया। लेकिन इस दौरान एक फैन ने उनके साथ ओछी हरकत कर दी जिससे एक्टर भड़क गए।

Ajay Devgn Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का ने 2 अप्रैल को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। ये जन्मदिन उनके लिए काफी खास रहा क्योंकि एक तरफ उनकी फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'मैदान' का टीजर भी रिलीज कर दिया है। एक्टर ने अपना ये खास दिन फैन्स के साथ सेलिब्रेट किया। लेकिन इस दौरान एक फैन ने ऐसी हरकत कर दी जिससे एक्टर तिलमिला गए।
अजय देवगन के साथ फैन ने की ऐसी हरकत
दरअसल, रविवार को अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लग गया। जैसे ही एक्टर घर से बाहर निकले तो उन्हें देख फैंस एक्साइटेड हो गए और उन्हें हर तरफ से घेर लिया। सभी फैंस एक्टर के साथ सेल्फी क्लिक करने लगे। वहीं एक्टर ने भी सभी के साथ बड़े प्यार से फोटो क्लिक करवाई। लेकिन इस दौरान एक शख्स ने अजय देवगन का हाथ पकड़ लिया जिससे एक्टर का गुस्सा सातवें आसमान में जा पहुंचा।
एक्टर को आया गुस्सा
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अजय देवगन फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाने लगे। इस दौरान एक शख्स ने अजय देवगन का हाथ पकड़ा और दूसरे हाथ से फोन में सेल्फी लेने लगा। बस फिर क्या था ये देखकर अजय देवगन तिलमिला गए और उन्होंने तुरंत अपना हाथ छुड़ा लिया। हालांकि इसके बाद एक्टर ने अपने गुस्से में काबू किया और वह आगे फैंस से मिलने चले गए। फिलहाल अजय देवगन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो पर लगातार फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हाथ ही तो पकड़ा था, ऐसे रिएक्शन का क्या मतलब कि बंदे से हाथ छुड़ा लिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भोला को बायकॉट कर दो दिमाग ठीक हो जाएगा, जुबान केसरी का'। एक ने लिखा, 'ये कभी नहीं समझेंगे फैन्स का एक्साइटमेंट'। वहीं कुछ फैंस ने अजय देवगन का सपोर्ट किया।

अजय देवगन का वर्कफ्रंट
वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें, हाल ही में उनकी फिल्म भोला रिलीज हुई थी। जिसमें उनके साथ लीड रोल में मशहूर एक्ट्रेस तब्बू भी नजर आईं। फिल्म रिलीज होने के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। तमिल की हिट फिल्म 'कैथी' के इस हिंदी रीमेक को अजय देवगन ने डायरेक्ट भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications