'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, मुझे छोड़ दो नहीं तो...', फूटा ऐश्वर्या का गुस्सा, कहा- मुझे इंसान समझो

Aishwarya Sharma: टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐश्वर्या शर्मा का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चु्प्पी तोड़ी है। पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थीं।

ऐश्वर्या शर्मा हुईं नाराज और दी सफाई
ऐश्वर्या शर्मा के पुराने वीडियोज पर कमेंट कर लोग उनसे तरह तरह के सवाल पूछ रहे थे और उन्हें परेशान भी कर रहे थे। अब ऐश्वर्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सफाई दी है और साथ ही अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।

aishwarya sharma

ऐश्वर्या ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ये बात
ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- मैं तीसरी बार चिल्ला चिल्ला कर कह रही हूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं लेकिन किसी को समझ ही नहीं आ रहा है। मैं आप लोगों के मैसेजेस देखकर परेशान हूं। कयास लगाना बंद करो। मैं इंसान हूं। कभी मेरा भी ब्लड प्रेशर ड्रॉप होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मेरा लो बीपी हो गया था इसलिए मैं बेहोश हो गई थी।

ऐश्वर्या शर्मा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि टीवी ऐश्वर्या शर्मा की तबीयत अचानक काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस डांस प्रैक्टिस करने के दौरान स्टेज पर बेहोश हो गई थीं। ऐश्वर्या शर्मा की ऐसी हालत देखकर सभी लोग काफी परेशान हो गए थे।

एक्ट्रेस ने लोगों को अपना हेल्थ अपडेट दिया था
एक्ट्रेस के फैंस भी उनकी तबीयत को लेकर चिंता करने लगे थे। वहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया था। साथ ही लोगों को परेशान न होने के लिए भी कहा था। फिलहाल ऐश्वर्या के नए पोस्ट ने हंगामा मचा दिया है।

होली स्पेशल शो शूट कर रही थीं ऐश्वर्या
आपको बता दें कि जल्द ही कलर्स टीवी पर होली स्पेशल शो आने वाला है। इस होली स्पेशल शो में बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। शो का शूट चल रहा है जो अभी 5 दिनों तक और चलेगा। इसी एपिसोड के लिए सभी स्टार्स शूट कर रहे हैं। रंगों से सजी इस शाम को टीवी के फेवरेट कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ही होस्ट करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+