अभिषेक संग तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने किया यह काम, शादी टूटी या अब भी हैं साथ? हो गया साफ

Aishwarya Rai Wedding Ring: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी बेटी आराध्या के साथ इवेंट्स में नजर आती हैं। इस बीच ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया जिसके बाद तलाक की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर लगातार चर्चा में है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। लेकिन इन अफवाहों के बीच ऐश्वर्या ने अपनी शादी की रिंग फ्लॉन्ट कर फिर से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।

Aishwarya Rai

दरअसल, पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है। इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की पैंट और लंबा कोट पहना हुआ था लेकिन उनके आउटफिट से ज्यादा फैंस का ध्यान उनकी शादी की रिंग पर गया। इसी के साथ ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों पर फाइनली फुल स्टॉप लगा दिया है।

ऐश्वर्या राय का ये वीडियो सामने आने के बाद ऐश्वर्या के फैंस को राहत की सांस मिली। फैंस सोच रहे हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच सबकुछ ठीक है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दोनों फाइनली साथ हैं।' एक ने लिखा, 'ऐश्वर्या और अभिषेक का तलाक नहीं हुआ है उम्मीद है कि दोनों के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये देखकर खुशी हुई कि अभिषेक और ऐश्वर्या अब भी साथ है।'

बता दें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहें तब चर्चा में आईं जब दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ पूरी शादी में नजर आईं तो वहीं अभिषेक अपने परिवार के साथ शादी में पहुंचे थे। इसके बाद एक भी बार ऐश्वर्या और अभिषेक एकसाथ नजर नहीं आए। एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी बेटी आराध्या के साथ ही स्पॉट होती हैं। जिसकी वजह से तलाक की अफवाहों को हवा मिली। हालांकि अब तक कपल ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+