सलमान खान को भाई बनाने वाली थीं ऐश्वर्या राय, फिर कैसे बने 'बॉयफ्रेंड', प्यार ने मचाई थी तबाही
Salman Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी काफी चर्चित रही है। इस लव स्टोरी का अंत भी काफी दर्दनाक हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय और उनके परिवार ने सलमान खान पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार
साल 2000 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार परवान चढ़ा था लेकिन फिर ये रिश्ता बहुत बुरी तरह से टूट गया था। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच खूब कहासुनी हुई थी और आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ये रिश्ता गंदे मोड़ पर आकर टूट गया था।

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के दीवाने हैं लोग
पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड के सभी एक्टरों के साथ काम किया है। यहां तक कि उन्होंने शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, अक्षय कुमार तक के साथ स्करीन पर रोमांस किया है। लोग ऐश्वर्या राय की एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं।
ऐश्वर्या राय के भाई बने थे शाहरुख खान
आपको बता दें कि फिल्म 'जोश' में ऐश्वर्या राय ने शाहरुख खान के साथ रोमांस नहीं किया था बल्कि वह उनकी बहन बनी थी। इस फिल्म में वह चंद्रचूड़ सिंह की लेडी लव बनी थीं। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। जानकारी के अनुसार फिल्म 'जोश' शाहरुख खान से पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी और उन्हें ऐश्वर्या राय का भाई बनना था।
शाहरुख खान की बजाय सलमान खान को मिला था रोल
साल 2018 में ऐश्वर्या खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म 'जोश' के डायरेक्टर मंसूर खान इस मूवी में शाहरुख खान की बजाय सलमान खान को लेना चाहते थे जबकि चंद्रचूड़ सिंह का रोल आमिर खान को करना था लेकिन बाद में फिल्म की स्टारकास्ट को बदल दिया गया।
सलमान खान ने ठुकराया था ऑफर
ऐश्वर्या राय ने बताया था कि सलमान खान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था क्योंकि वह एक्ट्रेस के भाई नहीं बनना चाहते थे। ऐसे में मेकर्स ने ऐश्वर्या के भाई बनने का रोल शाहरुख खान को ऑफर किया थो और वह राजी हो गए थे। दरअसल फिल्म जोश की शूटिंग के समय सलमना खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे को डेट कर रहे थे और ऐसे में सलमान एक्ट्रेस के ऑनस्क्रीन भाई बनने के लिए तैयार नहीं हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications