'ये गिव एंड टेक का रिलेशनशिप है' अभिषेक संग तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या का बयान वायरल! टूट गया बच्चन परिवार?

Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों के तलाक होने की अफवाहें लगातार सुर्खियों में है। इस बीच ऐश्वर्या का एक बयान काफी चर्चा में है जब एक्ट्रेस ने शादी में एडजस्टमेंट पर खुलकर बात की थी।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीद भले ही बीते कुछ समय से दूरियां आ गई हैं लेकिन एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे पर खुलकर प्यार लुटाते थे। एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि शादी में एडजस्टमेंट क्यों जरूरी है और एक रिश्ते के क्या करना चाहिए।

Aishwarya Rai

फिल्मफेयर संग बातचीत में ऐश्वर्या राय ने कहा था कि, काफी सारे एडजस्टमेंट करने पड़ते थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'काफी सारे एडजस्टमेंट करने पड़ते हैं और काफी ज्यादा लेना देना पड़ता है। कई चीजों में सहमति और असहमति भी होती है लेकिन ये जरूरी है कि चाहे कुछ भी हो दोनों के बीच हर मामले में बातचीत होना जरूरी है।'

ऐश्वर्या राय ने आगे कहा कि, 'ये एक ऐसी चीज है जिस मैं हमेशा विश्वास करती हूं। अभिषेक हमेशा इसका सम्मान करते हैं। बातचीत किसी भी रिश्ते में जरूरी होती है, क्या ये दोस्ती नहीं है। मैं उनमें से नहीं हूं जो ये कह दे कि चलो अब रहने दो इस बारे में हम कल बात करेंगे। दोनों लोगों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए और सेन्सिटिव होना चाहिए।'

बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें काफी समय से चर्चा में है। पहले कहा जा रहा था कि श्वेता बच्चन और जया बच्चन की वजह से दोनों के बीच दरार आई। लेकिन जब से एक्टर का नाम निम्रत कौर के साथ जुड़ा है तो लोग उन्हें इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच दूरियां तब से आई जब ऐश्वर्या को निम्रत संग अफेयर की जानकारी मिली। हालांकि इन अफवाहों पर अब तक कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+