अभिषेक बच्चन के बाद ऐश्वर्या राय ने उतारी अपनी वेडिंग रिंग, फिर तलाक को लेकर उठे सवाल,देखें VIDEO
Aishwarya Rai Without Ring: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच पिछले कई दिनों से मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि कपल ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है। इस बीच ऐश्वर्या राय बिना वेडिंग रिंग पहने नजर आईं जिसके बाद फिर तलाक की खबरों को हवा मिली।
ऐश्वर्या राय एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए बेटी आराध्या बच्चन के साथ दुबई गई हैं। वीडियो में आयोजक ऐश्वर्या का स्वागत करते नजर आए। इस दौरान एक फैन ने एक्ट्रेस को फूल दिए। लेकिन इस वीडियो में सबसे ज्यादा ऐश्वर्या राय की वेडिंग रिंग ने फैंस का ध्यान खींचा।

वीडियो में ऐश्वर्या राय के हाथ में वेडिंग रिंग नहीं नजर आई। जिसके बाद एक बार फिर तलाक की खबरों को जोर मिला। इससे पहले अभिषेक बच्चन के हाथ में भी वेडिंग रिंग नजर नहीं आई थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं कि क्या कपल सच में अलग हो गए हैं। हालांकि इस पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। अभिनेत्री, जिनकी अभिषेक बच्चन से शादी को अब 17 साल से अधिक समय हो गया है, ने अलगाव की अफवाहें तब उड़ाईं जब वह इस साल जुलाई में अभिषेक बच्चन के बिना रेड कार्पेट पर दिखाई दीं। ऐश्वर्या और अभिषेक इस साल की शुरुआत में अंबानी की शादी में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों अलग-अलग नजर आए।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के तुरंत बाद ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन के बिना वेकेशन पर चली गईं। इसके अलावा वह अक्सर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आती हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों को हवा तब मिली जब एक्टर ने सोशल मीडिया पर तलाक का एक पोस्ट लाइक कर दिया था। खैर अभिषेक और ऐश्वर्या ने अब तक इस अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications