दरार की अफवाहों के बीच बच्चन परिवार के साथ दिखीं ऐश्वर्या राय, लेकिन जया और श्वेता का उतरा था चेहरा!

The Archies Screening: बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार में खटपट की खबरें लगातार सुर्खियों में छाई हुई थी। दावा किया जा रहा था कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जल्द तलाक लेने वाले हैं। काफी समय से एक्ट्रेस अपने पति अभिषेक और बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य के साथ स्पॉट नहीं हुईँ। लेकिन अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है। फिल्म द आर्चीज की स्क्रीनिंग में पूरा बच्चन परिवार एकसाथ नजर आया और उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।

जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज की स्क्रीनिंग पर ऐश्वर्या राय अपने पूरे ससुराल वालों के साथ नजर आईं। इस खास मौके की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें ऐश्वर्या राय ना सिर्फ पति अभिषेक बच्चन बल्कि ससुर अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, आराध्या बच्चन, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा के साथ जमकर पोज दिए।

Aishwarya

बता दें कि, अगस्त्य नंदा फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें सपोर्ट करने पूरा परिवार फिल्म देखने पहुंचा। इस दौरान पूरा परिवार ज्यादातर काले रंग के आउटफिट में नजर आया। इससे ये साफ जाहिर होता है कि बच्चन परिवार के बीच सब ठीक है। ऐश्वर्या राय की बच्चन परिवार संग खटपट की खबरें महज एक अफवाह है।

वहीं तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने एकसाथ पोज भी दिए। इस दौरान ऐश्वर्या ने श्वेता के बेटे अगस्त्य नंदा को चियर भी किया। हालांकि सबकी नजरें श्वेता बच्चन और जया बच्चन पर टिकी रहीं। दोनों के चेहरों पर परिवार के साथ पोज देने के दौरान जरा भी स्माइल नहीं थी। जबकि ऐश्वर्या परिवार वालों के साथ मस्ती करते हुए नजर आईं इससे इनका फैमिली के साथ बॉन्ड पता चलता है।

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ऐश्वर्या राय की परिवार से अलग होने की अफवाहों पर ब्रेक लग गया। बता दें कि, ये सब तब शुरू हुआ जब ऐश्वर्या राय को उनके जन्मदिन के मौके पर पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं। वहीं इसके बाद अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता बच्चन को बंगला प्रतीक्षा तोहफे में दे दिया। तभी से परिवार के बीच खटपट की खबरें सुर्खियों में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+