क्या अंधविश्वासी है बच्चन परिवार? ऐश्वर्या राय की कराई थी पेड़ से शादी, एक्ट्रेस ने खुद बताई थी सच्चाई
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Marriage: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। साल 2007 में दोनों की शादी हुई थी जिसे काफी सीक्रेट रखा गया था। खबरें ये भी थीं अभिषेक की पत्नी बनने से पहले ऐश्वर्या राय की पेड़ से शादी कराई गई थी।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी शादी की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। शादी से पहले ऐसी खबरे सामने आने लगी थीं कि ऐश्वर्या राय मांगलिक हैं। मंगल दोष की वजह से उन्हें राय दी गई कि ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगी। ऐसे में एक्ट्रेस को पीपल के पेड़ से शादी करनी पड़ेगी।

जब ऐसी खबरें आने लगी कि ऐश्वर्या राय ने पहले पेड़ से शादी कर ली तो इसकी वजह से मीडिया में तरह-तरह की बातें होने लगी। जब एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय से पूछा गया तो एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'काफी सारें अटकलें थीं मैंने बस यही सोचा कि यह बहुत अनावश्यक था।'
ऐश्वर्या राय ने आगे कहा कि, 'जिस तरह का प्राइम टाइम, अखबार, और मैगजीन कवर स्टोरी छापी गई वह बहुत ही अनावश्यक था। अद्भुत बात यह थी कि एक परिवार के रूप में हम मजबूत हैं। हम सभी लोगों की नजरों में हैं, और हमारे पास खुद को आवाज उठाने का पर्याप्त अवसर है, लेकिन शोर-शराबे में शामिल होने के बजाय, हमने परिवार के पिता को शामिल करने का फैसला किया। पापा ने मीडिया से मुलाकात की और सभी प्रश्नों से जवाब दिया।'
बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को पूरे 17 साल हो चुके हैं। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी दोनों साथ नजर नहीं आए थे। इसके अलावा अभिषेक ने एक तलाक का पोस्ट लाइक किया था। जिसकी वजह से फैंस को ये शक हो गया कि कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications