क्या ऐश्वर्या राय ने अभिषेक संग शादी बचाने के लिए किया ये बड़ा काम? या कोई और है वजह? फैंस हुए हैरान
Aishwarya Rai V Shape Ring: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच दूरियां आ गई हैं। ऐश्वर्या की अपने ससुराल वालों के साथ अनबन हो गई है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच खटपट
इन दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच खटपट की खबरें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि, ऐश्वर्या या अभिषेक में से किसी ने भी इस विषय पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा है। हाल ही में इन खबरों को तब और हवा मिली जब अंबानी परिवार के शादी समारोह में बच्चन फैमिली के साथ बहू ऐश्वर्या राय ने एंट्री नहीं की थी।

ऐश्वर्या राय की स्पेशल अंगूठी
शादी में पूरी बच्चन फैमिली पहले पहुंची और पैपराजी को जमकर पोज दिए जबकि परिवार की बहू ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या को लेकर बाद में पहुंची थीं। लेकिन अब तक इस मामले में कपल ने कुछ कंफर्म नहीं किया है। फिलहाल ऐश्वर्या राय और उनसे जुड़ी कई बातों की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।। इसी कड़ी में ऐश्वर्या की उस अंगूठी की भी चर्चा हो रही है जो उनकी उंगलियों में शादी के बाद से हमेशा देखी जाती है।
कर्नाटक की शादीशुदा महिलाएं पहनती हैं ये अंगूठी
तलाक की अफवाहों के बीच अचानक ऐश्वर्या राय की अंगूठी चर्चा में आ गई है। दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर वी-शेप की अंगूठी पहनती हैं और इसे वडुंगिला या वेंकी कहा जाता है। ये एक पारंपरिक अंगूठी है और कहते हैं कि कर्नाटक की शादीशुदा महिलाएं, खासकर तुलु में पहनी जाने वाली ये एक पारंपरिक ज्वैलरी है।
ऐश्वर्या की इस अंगूठी के पीछे की मान्यता
ऐश्वर्या राय की इस अंगूठी के पीछे कि मान्यता है कि ये सौभाग्य, स्वास्थ्य और सफलता का प्रतीक है। वहीं ये नाग देवता की पूजा करने वाले वंश को भी दर्शाता है। कर्नाटक में शादी के बाद ये अंगूठी महिलाएं जरूर पहनती हैं। हालांकि, बताया जाता है कि इसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी अलग-अलग नामों से जाना जाता है।
दुल्हन या महिलाओं को बुरी नजर से बचाता है
दरअसल पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय कर्नाटक के बंट कम्यूनिटी से ताल्लुक रखती हैं, जो मातृसत्तात्मक सिस्टम का पालन करता है। वडुंगिला उनकी सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है। माना जाता है कि ये अंगूठी दुल्हन या महिलाओं को बुरी नजर से बचाती है।












Click it and Unblock the Notifications