ऐश्वर्या राय ने शेयर की 20 साल पुरानी फोटो, पति अभिषेक बच्चन ने कर दिया ऐसा कमेंट

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है। एश्वर्या की इस तस्वीर पर पति अभिषेक बच्चन ने जानदार कमेंट किया है।

मुंबई, 14 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या रॉय बच्चन एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। दुनियाभर के लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। यहां तक कि ऐश्वर्या राय बच्चन के पति एक्टर अभिषेक बच्चन भी उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन फिलहाल फिल्मों में कम नजर आती है लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है। एश्वर्या की इस तस्वीर पर पति अभिषेक बच्चन ने जानदार कमेंट किया है।

फिल्म 'देवदास' से शेयर की तस्वीर

फिल्म 'देवदास' से शेयर की तस्वीर

दरअसल फिल्म 'देवदास' की रिलीज के 20 साल पूरे हुए हैं। एश्वर्या राय बच्चन ने इस खास मौके पर फिल्म 'देवदास' में उनके द्वारा निभाए गए किरदार 'पारो' की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय ट्रेडिशनल आउटफिट और हैवी ज्‍वैलरी में नजर आ रही हैं। उनका ये एथनिक लुक बहुत ही शानदार लग रहा है। इस फोटो में वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। ऐश्वर्या का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फोटो की जमकर हो रही है तारीफ

ऐश्वर्या राय बच्चन की इस तस्वीर पर उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के इस पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ऐश्वर्या राय की इस तस्वीर पर उनके पति अभिषेक बच्‍चन ने भी जानदार कमेंट किया है।

पति अभिषेक बच्चन ने दिया दिल

पति अभिषेक बच्चन ने दिया दिल

अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय की वायरल हो रही तस्वीर के कमेंट बॉक्स पर हार्ट वाला इमोजी शेयर किया है। वहीं ऐश्वर्या के इस पोस्टर पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और ऐसे में उनके पति अभिषेक बच्चन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने पत्नी ऐश्वर्या राय की तस्वीर पर अपना दिल ही दे दिया है। आपको बता दें कि फिल्म 'देवदास' ऐश्वर्या राय बच्चन के करियर की बड़ी मूवी मानी जाती है।

बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी 'देवदास'

बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी 'देवदास'

फिल्म 'देवदास' रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और आज भी इस फिल्म का क्रैज दर्शकों में देखने को मिलता है। फिल्म में मौजूद सभी कलाकारों ने दमदार अभिनय किया था और बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था।

जल्द ही इस नई फिल्म में आएंगी नजर

फिल्म 'देवदास' में ऐश्वर्या रॉय बच्चन के साथ शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित भी नजर आई थीं। इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे। अब जल्द ही ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में नजर आएंगी। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला लुक कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+