ऐश्वर्या राय का प्यार पाने के लिए सलमान खान की हो गई थी ऐसी हालत, सुबह 3 बजे तक पीटा था दरवाजा और फिर.....
Aishwarya Rai Bachchan Birthday: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी फेमस हैं। आम लोगों से लेकर कई एक्टर तक ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के दीवाने हैं। इनमें से एक सलमान खान भी हैं जो ऐश्वर्या राय की खूबसूरती को देखकर उनके प्यार में पागल हो गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय राय और सलमान खान की लव स्टोरी शुरू तो हुई लेकिन इसका अंत काफी दर्दनाक रहा। इस लव स्टोरी में सलमान खान एक ऐसे हीरो थे जो प्यार में ही विलेन बन गए।
ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी अधूरी लव स्टोरी के बारे में। उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान से प्यार तो बहुत किया लेकिन आखिर तक क्यों दोनों का ये रिश्ता टिक नहीं पाया। इस रिश्ते ने चारों तरफ हंगामा मचा दिया था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी साल 1997 में शुरू हुई थी। सलमान खान उस समय हिंदी फिल्मों के सुरस्टार थे। वहीं ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में एंट्री ही की थी। उस समय सलमान खान सोमी अली के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन अचानक ही सलमान खान की नजर ऐश्वर्या राय पर पड़ी। सलमान खान पहली ही नजर में ऐश्वर्या को अपना दिल दे बैठे थे। बाद में सलमान खान और सोमी अली का रिश्ता टूट गया और सोमी अली भारत छोड़कर चली गईं।
सलमान खान ने ऐश्वर्या का करियर बनाया था
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने ऐश्वर्या का करियर बनाने के लिए उनकी काफी मदद की थी। सलमान खान ने कई प्रोड्यूसर्स से ऐश्वर्या राय की सिफारिश भी की थी। कहते हैं कि सलमान खान की वजह से ही ऐश्वर्या राय को 'हम दिल चुके सनम' जैसी बड़ी फिल्म मिली थी। सलमान खान के कहने पर ही डायरेक्टर संजय लीला बंसाली ने ऐश्वर्या राय को इस फिल्म में ब्रेक दिया था और इसी फिल्म की शूटिंग से सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी भी शुरू हुई थी।
ऐश्वर्या के पैरेंट्स को पसंद नहीं थे सलमान खान
ऐश्वर्या राय को भी सलमान खान से प्यार होने लगा था। वो सलमान खान के परिवार वालों के भी नजदीक आ गई थीं। कहा जाता है कि एक समय पर सलमान खान के दोस्त ऐश्वर्या राय को भाभी कहकर बुलाने लगे थे। हालांकि कई मैग्जीन में छपी खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या राय के माता-पिता को सलमान खान बिल्कुल पसंद नहीं थे और न ही उन्हें ये रिश्ता मंजूर था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या के पैरेंट्स ने उन्हें सलमान से दूरी बनाने के लिए कहा था। उस समय ऐश्वर्या अकेले मुंबई में रहती थीं।
सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बहुत ही अच्छी चल रही थी लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच सब कुछ खराब हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन आधी रात को सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के घर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया था। दरअसल सलमान खान ने उस दिन जबरदस्त नशा कर रखा था। ऐश्वर्या उस समय सलमान खान की ये हालत देखकर बहुत डर गई थीं। ऐसे में उन्होंने अपने फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला। सलमान खान ने गुस्से में 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी और सुबह 3 बजे तक वह ऐश्वर्या के फ्लैट का दरवाजा पीटते रहे। दरवाजा पीटते-पीटते उनका हाथ जख्मी भी हो गया था।
ऐश्वर्या राय ने कर दिया था शादी से इनकार
सलमान खान के इस हंगामे के पीछे की वजह ये बताई जाती है कि वो ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या उस समय कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और ऐसे में शादी नहीं करना चाहती थीं। एक मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए सलमान खान ने एक बार खुद इस घटना का जिक्र किया था। इस घटना के बाद खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय के पिता ने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज कराया था। ऐसे में सलमान खान का खूब अपमान हुआ था।
ऐश्वर्या को बिना बताए सोमी के पास चले गए थे सलमान
इस घटना के बाद से धीरे-धीरे सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी बीच सोमी अली का सलमान खान के पास फोन आया कि उनके पिता का ऑपरेशन होने वाला है और वो उनकी मदद करें। ऐसे में सलमान खान अपने प्यार ऐश्वर्या राय को बिना बताए सोमी से मिलने के लिए अमेरिका चले गए थे। जब ऐश्वर्या को ये बात पता चली थी तो वह बहुत नाराज हुई थीं और उन्होंने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया था।
अभिषेक बच्चन की कार में की थी तोड़फोड
अमेरिका से वापस लौटकर सलमान खान ने ऐश्वर्या की फिल्म 'कुछ न कहो' के सेट पर खूब हंगामा किया था। आपको बता दें कि इस फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन थे। कहते हैं कि सलमान खान ने गुस्से में आकर अभिषेक बच्चन की कार में तोड़फोड़ की थी। इसी बीच साल 2002 में एक अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या राय फैक्चर हाथ लेकर पहुंची थीं। उनकी हालत देखकर लोग कहने लगे थे कि सलमान खान ने उनके साथ मारपीट की होगी।
ऐश्वर्या ने सलमान खान के बारे में कही थी ये बात
कुछ सालों के बाद एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि सलमान ने उनके साथ मारपीट भी की थी। उन्होंने बताया कि जब वह सलमान का फोन नहीं उठाती थीं तो सलमान खान उनके घर आकर झगड़ा करने लगते थे। आखिरकार इस लव स्टोरी का एक दुखद अंत हुआ। बाद में ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और सलमान खान अभी तक बैचलर हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय के बाद उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications