'मैं अच्छी बहू बनना चाहती थी लेकिन उन लोगों ने...', ऐश्वर्या राय ने क्यों कही ऐसी बात? क्या हुआ था उनके साथ?
Aishwarya Rai News: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। शादी के चार साल बाद यानी 2011 में वह एक प्यारी सी बेटी आराध्या की मां बनी थीं।
आराध्या के जन्म के बाद फिल्मों से दूर हो गई थीं ऐश्वर्या राय
मां बनने के बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय ने कई साल तक एक्टिंग से दूरी बनाए रखी और फिर चुनिंदा फिल्में करने लगीं। ऐश्वर्या ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह आदर्श बहू बनने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

साल 2016 में ऐश्वर्या ने एक्टिंग में किया था कमबैक
ऐश्वर्या राय ने ये भी बताया था कि उन्हें ये बात पहले से ही पता थी कि एक अच्छी बहू बनने और बच्चा होने के बाद वह करियर से दूर हो जाएंगी। आपको बता दें कि साल 2011 में आराध्या बच्चन पैदा हुई थीं। इसके बाद ऐश्वर्या राय काफी समय तक फिल्मों से दूर थीं। उन्होंने साल 2016 में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से एक्टिंग में कमबैक किया था।
ऐश्वर्या राय चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आई हैं
ऐसे में ऐश्वर्या राय को दोबारा से स्क्रीन पर देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे थे और उन्हें लगा था कि एक्ट्रेस ने फाइनली फिल्मों में वापसी कर ली है। हालांकि कुछ समय बाद वह फिर एक्टिंग से दूर हो गईं। उसके बाद से ऐश्वर्या राय चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आई हैं।
आखिरी बार 'पोन्नियिन सेलवन 2' में नजर आई थीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में देखा गया था। वह इस फिल्म के पहले पार्ट में भी नजर आई थीं जो कि साल 2022 में रिलीज हुई थी। उससे पहले ऐश्वर्या साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं।
मां और बहू बनने में खुद को खोने को लेकर सवाल
ऐश्वर्या राय से इंटरनेशनल प्रेस ने उनके मां बनने को लेकर सवाल पूछा था। उस समय ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन के साथ शादी कुई थी। वह बच्चन परिवार की बहू बनी थीं। ऐश्वर्या से सवाल किया गया था कि वह अच्छी बहू और बच्चों की परवरिश करने के चक्कर में खुद को खो तो नहीं देंगी। इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'मैं शादी को बहुत इन्जॉय कर रही हूं'
ऐश्वर्या राय ने इस सवाल के जवाब में कहा था- मैं बच्चों के लिए बेहत उत्साहित हूं। मैं शादी को भी बहुत इन्जॉय कर रही हूं। इसलिए खुद को खोने का तो सवाल ही नहीं उठता। मैं एक आदर्श बहू बनना चाहती हूं लेकिन उन लोगों ने मुझे पैंपर कर रखा है।
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की थी
आपको बता दें कि साल 2017 में एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की थी और उन्हें 'सुपरवुमेन' बताया था। अभिषेक ने बताया था कि ऐश्वर्या किस तरह बेटी आराध्या के लिए सबकुछ करती हैं और ऐसा करने के बाद किसी चीज को लेकर शिकायत भी नहीं करतीं।
अभिषेक-ऐश्वर्या का बिगड़ता रिश्ता
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन पिछले कई महीनों से अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से कथित तौर पर अलग होने को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये दावा भी किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस निम्रत कौर रिलेशनशिप में हैं और इसी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली है।












Click it and Unblock the Notifications