'न अमिताभ न अभिषेक बच्चन, आराध्या से ज्यादा कोई जरूरी नहीं', ऐश्वर्या राय ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Aishwarya Rai On Aaradhya: ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन को लेकर काफी अटेंटिव रहती हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने की लाडली बेटी आराध्या का जन्म नवंबर 2011 को हुआ था। वहीं आराध्या अपनी मां के काफी करीब हैं। वह बच्चन परिवार के दूसरे सदस्यों से कहीं ज्यादा अपीन मां ऐश्वर्या राय के साथ समय बिताती नजर आती हैं।

'मैं कई जिम्मेदारियां निभा रही हूं'
आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ शूटिंग, कार्यक्रमों और वेकेशन पर जाती देखी जाती हैं। ऐश्वर्या राय ने एक बार कहा था कि आराध्या के जन्म के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। ऐश्वर्या राय ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा है- ये ऐसी चीज है जिसके साथ मैं बड़ी हुई हूं। जब मैं 18 साल की थी, तब से मैं कई जिम्मेदारियों को निभा रही हूं।

Aishwarya Rai On Aaradhya

'आराध्या पहले आती है, बाकी सब बाद में आते हैं'
ऐश्वर्या राय ने आगे कहा है- मेरा दिन सुबह 5.30 बजे शुरू होता है। जब से मुझे याद है, तब से ये ऐसा ही रहा है। हालांकि आराध्या के बाद मेरी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई हैं। वह पहले आती है, बाकी सब बाद में आते हैं। चाहे वह अभिषेक बच्चन हो या फिर अमिताभ बच्चन, सब जरूरी हैं लेकिन आराध्या से ज्यादा नहीं।

'आराध्या एक 'सामान्य' जीवन जिए'
ऐश्वर्या राय ने बताया कि वह और अभिषेक कोशिश करते हैं कि आराध्या एक 'सामान्य' जीवन जिए। एक्ट्रेस ने कहा- आराध्या घर पर हमेशा गाती और नाचती रहती है, कभी मेरे गानों पर, कभी अपने पिता और दादा के गानों पर। ये एक सामान्य घर है। हम आराध्या के आस-पास के माहौल को सामान्य रखने की कोशिश कर रहे हैं।

'आराध्या के पास एक नैनी है'
ऐश्वर्या राय ने कहा- सुपरस्टार परिवार के बिजी शेड्यूल के कारण, आराध्या के पास एक नैनी है। मुझे बताया गया है कि मेरे पास दो नैनी होनी चाहिए क्योंकि मेरे पास जो एक है वह लंबी छुट्टियों पर जाती है। लेकिन ये वास्तव में मायने नहीं रखता। मुझे आराध्या के लिए सब कुछ खुद करना पसंद है, हालांकि मेरे शेड्यूल के कारण ऐसा करना हमेशा संभव नहीं होता है।

'हर गृहिणी जो कामकाजी महिला है, वह हीरो है'
ऐश्वर्या राय ने बताया- मेरी मां अक्सर आराध्या की देखभाल में मेरी मदद करती हैं, खासकर जब मैं किसी शूटिंग या इवेंट के दौरान बिजी रहती हूं। ऐश्वर्या ने आगे कहा- हर गृहिणी जो कामकाजी महिला है, वह हीरो है। इसके लिए समय के साथ बहुत तालमेल बिठाना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+