'आप सबसे अच्छे पति हैं' जब ऐश्वर्या राय ने सरेआम की थी अभिषेक बच्चन की तारीफ, ससुराल वालों के लिए कही ये बात

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce Rumours: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों के तलाक की खबरों ने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है। कहा जा रहा है कि कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। लेकिन ऐश्वर्या राय के अपने ससुराल वालों के कैसे संबंध ये साफ नजर आता है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भले ही बीते कुछ समय से साथ नहीं दिखते लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है। जिसमें ऐश्वर्या ने ना सिर्फ अपने ससुराल वालों की तारीफ की बल्कि अभिषेक बच्चन को भी खूब सराहा।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय का एक अवॉर्ड फंक्शन का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस अमिताभ और जया की ओर देखकर कहती हैं कि, 'आपकी बहू होना सौभाग्य और सम्मान की बात है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे इस परिवार का हिस्सा बनाया।'

इसके अलावा ऐश्वर्या राय ने अपने पति अभिषेक बच्चन की भी खूब तारीफ की। एक्ट्रेस ने कहा, आप दुनिया के सबसे अच्छे पति हैं और मैं आपसे बहुत ही ज्यादा प्यार करती हूं। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद उनकी खूब तारीफ हुई। वहीं ऐश्वर्या अवॉर्ड लेने के बाद अपने सास-ससुर के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया।

बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। कपल ना तो शादी में एकसाथ दिखा और ना ही उसके बाद से एक भी बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आती हैं। इस बीच अब अभिषेक बच्चन का नाम निम्रत कौर के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या ने इसी वजह से अभिषेक से दूरी बना ली थी। हालांकि सच्चाई क्या है फिलहाल इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

ये भी पढ़ें:Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+