'ऐश्वर्या राय आंटी हैं, उन्होंने मेरे पापा के साथ....', फेमस एक्ट्रेस ने Aishwarya की उम्र को लेकर कही ऐसी बात
Aishwarya Rai and Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने बेटे वायु की परवरिश में बिजी चल रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक लिया हुआ है और वह अपना पूरा समय अपने बेटे को दे रही हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर इंडस्ट्री की मोस्ट फैशनेबल एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
अपनी बेबाकी के लिए फेमस हैं सोनम कपूर
सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और सलमान खान नजर आए थे। सोनम कपूर अपनी बेबाकी के लिए काफी फेमस हैं। वह अक्सर किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करती नजर आती हैं।

ऐश्वर्या राय को लेकर सोनम कपूर ने कही थी ऐसी बात
-वहीं सोनम कपूर ने एक बार पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की उम्र को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया था। सोनम कपूर पर ऐश्वर्या राय की ऐज शेमिंग का आरोप लगा था। साल 2009 में सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय को एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी ब्रांड के एंबेसडर के तौर पर रिप्लेस किया था।
-हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय ने खुद ही ब्यूटी प्रोडक्ट के विज्ञापन से खुद को अलग कर लिया था, जिसके बाद सोनम कपूर को मौका मिला था। इसके बाद एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय को दूसरी पीढ़ी की और आंटी कह दिया था।
-सोनम कपूर की उम्र उस समय 24 साल थी जबकि ऐश्वर्या राय 36 साल की हो चुकी थीं। सोनम कपूर के इस बयान पर खूब हंगमा मचा था। जमकर विवाद हुआ था और लोगों ने सोनम कपूर को खूब ट्रोल भी किया था।
'ऐश्वर्या राय ने मेरे पिता अनिल कपूर के साथ काम किया है'
वहीं हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सोनम कपूर ने अपने बयान पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था- ऐश्वर्या राय ने मेरे पिता अनिल कपूर के साथ काम किया है, इसलिए मैंने उन्हें दूसरी पीढ़ी का कहा था। मैंने उन्हें सम्मान में आंटी कहा था लेकिन किसी महिला की ऐज शेमिंग करना मेरा उद्देश्य नहीं था।
'मैं ऐश्वर्या राय की बहुत इज्जत करती हूं'
सोनम कपूर ने इंटरव्यू में कहा था कि ऐश्वर्या राय को लेकर उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था। सोनम कपूर ने आगे कहा था- मैंने ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'दिल्ली 6' में काम किया है। ऐसे में मैं ऐश्वर्या राय की बहुत इज्जत करती हूं।












Click it and Unblock the Notifications