Aishwarya Rai ने सलमान खान को दिया था धोखा? इस शख्स के करीब आ गई थीं एक्ट्रेस और फिर जो हुआ
Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। उनकी इस प्रेम कहानी का अंत बहुत ही दर्दनाक था। साल 2001 में उनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद कई तरह की बातें सामने आई थीं।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ब्रेकअप
ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान बिल्कुल टूट गए थे और डिप्रेशन में भी चले गए थे। कहा जाता है कि सलमान खान को ये बात स्वीकार करने में काफी वक्त लगा था कि ऐश्वर्या अब उनके साथ नहीं हैं। सलमान खान से ब्रेकअप के कुछ समय बाद ऐश्वर्या राय एक्टर विवेक ओबेरॉय के करीब आ गई थीं।

विवेक ओबेरॉय और सलमान खान का क्यों हुआ था झगड़ा?
-ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के लव अफेयर के बारे में जानने के बाद सलमान खान काफी भड़क गए थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को उनके घर जाकर जमकर गालियां दी थीं। विवेक ओबेरॉय ने इस बात का खुलासा खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था।
-इसके बाद ऐश्वर्या राय ने विवेक ओबेरॉय से दूरियां बना ली थीं।
ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहते थे सलमान खान
-सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता एक दर्दनाक मोड़ पर आकर टूट गया था जबकि दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे।
-कहा जाता है कि सलमान खान अपनी लेडी लेव ऐश्वर्या राय से शादी की कमिटमेंट चाहते थे लेकिन उस समय ऐश्वर्या अपना पूरा फोकस काम पर लगा रही थीं। उनका पूरा ध्यान फिल्मी करियर बनाने में था।
फिल्मी करियर पर फोकस कर रही थीं ऐश्वर्या राय
-ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनने के लिए खूब मेहनत करने में लगी हुई थीं जबकि सलमान खान पूर्व मिस वर्ल्ड को अपने घर की बहू बनाने की तैयारी कर रहे थे।
-कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय ने उस समय सलमान खान से शादी करने से साफ मना कर दिया था और यही बात सलमान खान को बुरी लग गई थी। इसके बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे।
-कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय ने ही पहले सलमान खान के साथ बुरा बर्ताव करना शुरू किया था। वह करियर में आगे बढ़ना चाहती थीं और सलमान खान उन पर शादी का दबाव बना रहे थे। ऐसे में ऐश्वर्या ने ही सलमान से अलग होने का फैसला कर लिया था।
-कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि सलमान खान को ऐश्वर्या राय ने धोखा दिया था। लोगों की मानें तो सलमान खान के साथ रिश्ते में रहते हुए ही ऐश्वर्या राय अपने को-एक्टर विवेक ओबेरॉय के करीब आ गई थीं और यही वजह है कि उन्होंने सलमान खान से दूरी बना ली थी।
नशे में धुत होकर सलमान खान ने किया था हंगामा
-ऐश्वर्या राय बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चलते चलते' में काम करने वाली थीं लेकिन ये मूवी उनके हाथ से निकल गई थी क्योंकि नशे में धुत होकर सलमान खान ने फिल्म के सेट पर खूब हंगामा किया था।
-सेट पर हुए इस झगड़े के बाद ही ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से रिश्ता तोड़ लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव थे और ये बात ऐश्वर्या को बिल्कुल पसंद नहीं थी। इसके अलावा सलमान खान का फ्लर्टी नेचर भी ऐश्वर्या को अच्छा नहीं लगता था।
ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का चौंकाने वाला खुलासा
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के साथ ब्रेकअप करने के बाद ऐश्वर्या राय ने कैमरे के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। ऐश्वर्या राय का कहना था कि सलमान ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया है। सलमान खान के चलते ही उनकी पर्सनल लाइफ खराब हो रही थी।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications