ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय का रिश्ता था फेक, सलमान खान से करना चाहती थीं शादी, इस वजह से टूटा रिश्ता

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और सलमान खान कभी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। लेकिन, 2 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल के रिश्ते का अंत बहुत ही बुरा हुआ। इसके बाद खबरें आईं कि ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय के साथ रिश्ता बना लिया, जिससे सलमान और उनके बीच और तनाव बढ़ गया।

हालांकि, मशहूर फिल्म पत्रकार और लेखक हनीफ जावेरी ने इन अफवाहों को गलत बताया है। उन्होंने 'मेरी सहेली' को दिए इंटरव्यू में कहा कि ऐश्वर्या और विवेक के बीच कभी कोई रिश्ता नहीं था। उनके ब्रेकअप की खबरें भी फेक थीं।

Aishwarya Rai

सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता क्यों टूटा?
हनीफ जावेरी के मुताबिक, ऐश्वर्या और सलमान एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन, सलमान का नाम पहले कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका था, जैसे - सोमी अली और संगीता बिजलानी। इसी वजह से ऐश्वर्या के माता-पिता सलमान को लेकर सहज नहीं थे। उन्हें लगता था कि सलमान उनकी बेटी के साथ सिर्फ फ्लर्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'ऐश्वर्या राय आंटी हैं, उन्होंने मेरे पापा के साथ....', फेमस एक्ट्रेस ने Aishwarya की उम्र को लेकर कही ऐसी बात

इसके अलावा, सलमान ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं। दोनों के बीच पहले से ही तनाव था, लेकिन एक रात जब सलमान ऐश्वर्या के घर आकर हंगामा करने लगे, तो ऐश्वर्या ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया।

क्या ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय रिलेशनशिप में थे?
हनीफ जावेरी ने बताया कि जब ऐश्वर्या को फ्रैक्चर हुआ था, तब विवेक ओबेरॉय उनकी मदद कर रहे थे। वे उन्हें अस्पताल ले जाते, उनकी व्हीलचेयर संभालते, लेकिन उन्होंने इसे कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। विवेक ने यह दिखाने की कोशिश की कि ऐश्वर्या उनसे प्यार करती हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं था।

विवेक ने इसी बहाने सलमान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इंटरव्यू दिए, लेकिन यह कदम उनके लिए भारी पड़ गया। हनीफ जावेरी ने कहा, किसी लड़की के बारे में ऐसा झूठा दावा करना गलत है। ऐश्वर्या और विवेक के बीच कभी कोई प्यार नहीं था, यह सिर्फ एक बनाई हुई कहानी थी। ये पूरी तरह से फेक था और इसमें कोई सच्चाई नहीं थी।

बता दें कि, सलमान और विवेक से रिश्ता खत्म करने के बाद अब ऐश्वर्या राय अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। उन्होंने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की। शादी के चार साल बाद एक्ट्रेस ने अफनी लाडली आराध्या बच्चन को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें: जब तलाक पर Aishwarya Rai ने तोड़ी थी चुप्पी, वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू, कहा-'इस मुद्दे पर बहस...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+