सलमान खान से पहले इस शख्स के प्यार में पागल थीं ऐश्वर्या राय, एक्ट्रेस ने दिया था धोखा!, ऐसे खुली पोल
Aishwarya Rai First Love: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हर तरफ ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्ते को लेकर चर्चा हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता सच में कैसा चल रहा है। क्या दोनों में कोई मनमुटाव हुआ है या फिर कोई दूसरी बात है।
ऐश्वर्या राय की शादी से पहले की लव लाइफ
इन सबके बीच ऐश्वर्या राय की शादी से पहले की लव लाइफ को लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ कुछ रिलेशनशिप में थीं। वहीं सलमान खान के साथ तो ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप काफी दर्दनाक भी था।

ऐश्वर्या राय का पहला प्यार
सलमान खान से अपने रिश्ता खत्म करने के बाद कुछ समय तक ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को डेट किया था। हालांकि बाद में इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया था। लेकिन सलमान खान से पहले पूर्व मिस वर्ल्ड एक खास शख्स के प्यार में पागल थीं। इस बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है।
ऐश्वर्या राय का मॉडलिंग करियर और बॉलीवुड डेब्यू
-जानकारी के अनुसार बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले ऐश्वर्या राय एक मॉडल के रूप में काम करती थीं। उस समय ऐश्वर्या राय अपने दोस्त राजीव मूलचंदानी के प्यार में दीवानी थीं।
-मॉडलिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और राजीव के बीच में दोस्ती हुई थी और दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की डिमांड बॉलीवुड में मॉडलिंग के दिनों से ही थी।
-ऐश्वर्या राय बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ कोक के एक विज्ञापन में नजर आई थीं और देखते ही देखते उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी।
-मिस वर्ल्ड का खिताब जीतते ही ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड से खूब ऑफर मिलने लगे और आखिरकार साल 1997 में बॉबी देओल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
राजीव मूलचंदानी के प्यार में पागल थीं ऐश्वर्या राय
-मॉडलिंग के दिनों में ऐश्वर्या राय मॉडल राजीव मूलचंदानी के प्यार में डूब रही थीं। उन दिनों राजीव मूलचंदानी पॉपुलर इंडियन सुपरमॉडल हुआ करते थे। कहते हैं कि बाद में उन्होंने फोटोग्राफी और प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा था।
-राजीव कई मॉडलिंग शोज, मैगजीन्स और कुछ फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं।
-कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय ने राजीव मूलचंदानी से कुछ फोटोशूट भी कराए थे। दोनों ने करीब साथ में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था और देखते ही देखते ऐश्वर्या के सामने फिल्मों की लाइनें लग गई थीं।
-मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें थीं कि ऐश्वर्या ने अपनी सक्सेस को देखते हुए राजीव से अपना कनेक्शन तोड़ लिया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय का नाम सलमान खान के साथ जुड़ने लगा था।
-लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में अपनी चमकती किस्मत को देखकर ही राजीव से दूरी बना ली थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय ने राजीव को प्यार में धोखा दिया था और बाद में एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन को अपना हमसफर चुना।












Click it and Unblock the Notifications