इस टॉप स्कूल में पढ़ती हैं ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन, एक महीने की फीस उड़ा देगी होश, जानें उनकी क्लास
Aaradhya Bachchan School Fee: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने लुक को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन उनका ग्लैमरस अंदाज लाइमलाइट में छाया रहता है। हालांकि वह अपने बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल भी होती हैं। पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
मां ऐश्वर्या राय की लाडली हैं आराध्या बच्चन
आराध्या बच्चन का अपनी मां ऐश्वर्या राय की तरह बर्ताव करना लोगों को पसंद है। वहीं आराध्या अपने यूनीक हेयरकट के चलते भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पिछले दिनों आराध्या बच्चन को उनकी हाइट के चलते भी लाइमलाइट बटोरने को मिला था। लोगों ने आराध्या की हाइट को देखकर कहा था कि ये तो पूरी तरह से बच्चन परिवार पर ही गई हैं।

ऐश्वर्या राय के साथ ही नजर आती हैं बेटी आराध्या
आपको बता दें कि आराध्या भी पॉपुलर स्टार किड्स मे से एक हैं। वह हमेशा अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ ही नजर आती हैं। आराध्या बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि आराध्या बच्चम कौन से स्कूल में और कौन सी क्लास में पढ़ती हैं। साथ ही जान लें कितनी है आराध्या की स्कूल फीस।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं आराध्या
जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या मुंबई के टॉप स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। इस स्कूल में आराध्या की तरह की कई स्टार किड्स पढ़ते हैं और कई पढ़ाई पूरी भी कर ली है। आराध्या इसी स्कूल की होनहार स्टूडेंट हैं। आपको बता दें कि आराध्या नर्सरी से इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल आराध्या 8वीं कक्षा में पढ़ती हैं।
आराध्या की स्कूल फीस उड़ा देगी आपके होश
मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस बहुत ही ज्यादा है। स्कूल फीस जानकर आपके होश तक उड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आराध्या इस वक्त धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की 8वीं क्लास की स्टूडेंट हैं। हर महीने उनकी फीस 4.5 लाख रुपये भरी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी से 7वीं क्लास तक की एक महीने की फीस लगभग 1.70 लाख रुपये है। वहीं 8वीं क्लास से 10वीं क्लास तक की फीस लगभग 4.5 लाख रुपये प्रति माह है।
मां को कॉपी करती हैं आराध्या
आपको बता दें कि आराध्या बच्चन अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ ही नजर आती हैं। कहा जाता है कि वह अपनी मां के काफी करीब हैं। वह हर पार्टी और इवेंट्स में मां के साथ ही नजर आती हैं। इसके अलावा आजकल आराध्या बच्चन पार्टीज और इवेंट्स में मां की तरह ही उनके ड्रेसेस भी कॉपी करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications