Aishwarya Rai ने कान्स लुक के लिए ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- 'वो मेरे लिए मैजिकल...'
Aishwarya Rai Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाई हुई हैं। हर किसी को इंतजार था कि इस बार एक्ट्रेस क्या पहनने वाली हैं। ऐश्वर्या ने पहले दिन वो ब्लैक-व्हाइट और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी और रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
ऐश्वर्या राय का जहां कान्स लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस को उनका ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। लोग एक्ट्रेस को उनके वजन और आउटफिट के लिए लगातार ट्रोल कर रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनके लुक को लेकर नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय को अपना आउटफिट काफी पसंद आया।

वोग के साथ अपने लुक के बारे में बातचीत कर ऐश्वर्या राय ने कहा कि, 'कल शाम रेड कार्पेट पर लुक मेरे सबसे प्यारे दोस्त शेन और फाल्गुनी पीकॉक द्वारा डिजाइन किया गया था। वे इसे सोने जैसी चमक कहते हैं लेकिन मेरे लिए यह सिर्फ जादुई थी।' उन्होंने बताया कि मेकअप के लिए वो एक फ्रेश लुक बनाना चाहते थे और इसे 'आसान' और 'सुंदर' रखना चाहते थे।
बता दें कि, ऐश्वर्या राय को कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए जहां लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को ड्रेस डिजाइनर बदलने की भी सलाह दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''आपको अपने दोस्तों के अलावा दूसरे स्टाइलिस्ट को भी मौका देना चाहिए। वे कान्स में आपकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।" एक ने लिखा, "लड़की, वे तुम्हारे दोस्त नहीं हैं जो तुम्हें ऐसे कपड़े पहना रहे हैं।"
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची। इस दौरान आराध्या अपनी मां को फुल सपोर्ट करती हुई दिखीं। ऐश्वर्या के अलावा कियारा आडवाणी, शोभिता धुलिपाला, उर्वशी रौतेला ने भी अपना जलवा बिखेरा। इसके साथ ही इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में कुछ डिजिटल क्रिएटर ने भी हिस्सा लिया। जिसमें करिश्मा और अंकुश बहुगुणा शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications