ऐश्वर्या राय को अमिताभ बच्चन ने नहीं किया विश, कभी लुटाते थे बहू पर प्यार, वायरल हो रहा पुराना ट्वीट
Aishwarya Rai Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने 1 नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के तमाम फैंस ने उन्हें बधाई दी लेकिन पति अभिषेक बच्चन और बच्चन परिवार में से किसी भी शख्स ने उनके लिए पोस्ट नहीं शेयर किया।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं। हालांकि कपल ने इस पर अब तक चुप्पी साधी है। लेकिन जिस तरह से बार-बार सबूत देखने को मिल रहे हैं उसे देख फैंस का शक धीरे-धीरे पक्का होता जा रहा है कि कपल के बीच कुछ तो गड़बड़ है। ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या के बर्थडे में देखने को मिला।

ऐश्वर्या राय ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ही नहीं पति अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर भी पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि अभिषेक या बच्चन परिवार का कोई शख्स ऐश्वर्या के लिए पोस्ट शेयर करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस बीच अमिताभ बच्चन का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।
ऐश्वर्या राय के ससुर अमिताभ बच्चन ने न केवल बच्चन बहू के लिए हार्दिक शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया, बल्कि परिवार ने इस बड़े दिन को कैसे मनाया, इसकी झलकियाँ भी साझा कीं। उन्होंने साल 2010 में अपनी बहू के जन्मदिन पर ये ट्वीट किया था जिसमें लिखा, "सबसे पहली बात...ऐश्वर्या को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद!! मैंने इसे उसे सौंप दिया है.. वह सभी को धन्यवाद देती है... प्यार।"
एक अन्य ट्वीट में, अमिताभ बच्चन ने लिखा, "T171 -...ताज में चाइनीज़ में पारिवारिक रात्रिभोज, जहां समारोह आयोजित किया गया था...और ऐश्वर्या का जन्मदिन लाया गया..इस दिन काफी अच्छा अनुभव रहा।" अब ऐश्वर्या औऱ अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच अमिताभ का ये पुराना ट्वीट काफी चर्चा में है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाह तब शुरू हुई जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कपल एकसाथ नहीं पहुंचा था। जहां अभिषेक और पूरा बच्चन परिवार एकसाथ दिखा तो वहीं ऐश्वर्या केवल अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आई थीं। इसके बाद से ऐश्वर्या को एक भी बार उनके पति अभिषेक के साथ नहीं देखा गया। जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने फिल्म उमराव जान, प्रेम कहानी ढाई अक्षर प्रेम और गुरू में साथ काम किया था। इसके बाद कपल ने साल 2007 में शादी कर ली। बाद में अभिषेक और ऐश्वर्या ने 2011 में अपनी बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: इस शख्स के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ा 'जलसा'?, Aishwarya की जिंदगी में घोला जहर, बच्चन फैमिली से किया अलग!












Click it and Unblock the Notifications