'मैं आराध्या को अकेले पाल सकती हूं, मुझे किसी की जरूरत नहीं', ऐश्वर्या राय का बड़ा बयान, तो क्या सच में....
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन हो गई है और ऐसे में दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली है।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बड़े ही धूमधाम से अपने बेटे अभिषेक बच्चन की शादी करवाई थी। शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू बन गई थीं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में ऐश्वर्या राय ने एक प्यारी सी बेटी आराध्या को जन्म दिया था।

ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या की बॉन्डिंग
ऐश्वर्या राय ने भले ही पति अभिषेक बच्चन और ससुराल वालों (बच्चन परिवार) से दूरी बना ली हो लेकिन वह अपनी बेटी आराध्या के साथ हमेशा नजर आती हैं। वहीं बेटी आराध्या भी अपने पापा से ज्यादा अपनी मां के साथ ही घूमती नजर आती हैं। एयरपोर्ट पर अक्सर ऐश्वर्या राय को अपनी बेटी के साथ ही स्पॉट किया जाता है।
'मैं अकेले ही अपनी बेटी को संभाल सकती हूं'
ऐश्वर्या राय ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह चाहे तो अपनी बेटी की देखभाल के लिए कई नैनी रख सकती हैं लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। ऐश्वर्या ने कहा था- मैं अकेले ही अपनी बेटी को संभाल सकती हूं। मुझे आराध्या को पालने के लिए किसी की जरूरत नहीं है।
'मैं अपनी बेटी को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं'
ऐश्वर्या राय ने आगे कहा था- मैं अपनी बेटी को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। बिना किसी शर्त के प्यार करती हूं। वो मेरी आत्मा है और ऐसे में उसके लिए मुझे किसी की जरूरत नहीं है। उसके लिए मैं अकेले ही काफी हूं।
बेटी आराध्या के साथ अलग रहती हैं ऐश्वर्या राय
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग रह रही हैं और उनकी बच्चन फैमिली से कोई बातचीत नहीं है। वहीं पिछले कई मौकों पर ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली के बीच अनबन के हिंट मिले हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी ऐश्वर्या बच्चन फैमिली के साथ नहीं बल्कि बेटी आराध्या संग पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications