ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय ने पहली बार झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं करती पोस्ट

Aishwarya Rai Bhabhi Shrima Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस की भाभी श्रीमा राय लगातार चर्चा में हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, श्रीमा राय और ऐश्वर्या राय के बीच अच्छी बॉन्डिंग नहीं है। यहां तक कि वह कभी एक दूसरे के साथ फोटोज भी शेयर नहीं करते।

Reddit यूज़र्स ने यह दावा किया कि श्रीमा बहुत कम ही ऐश्वर्या या उनकी बेटी आराध्या के बारे में पोस्ट करती हैं, जिससे दोनों के रिश्ते में तनाव होने की अफवाहें उड़ने लगीं। लेकिन अब श्रीमा ने इस पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि उनका ऐश्वर्या के साथ रिश्ता बहुत अच्छा है, लेकिन वह ऐश्वर्या या उनकी भतीजी आराध्या के बारे में पोस्ट नहीं करतीं क्योंकि वह चाहती हैं कि लोग उन्हें उनके अपने व्यक्तित्व के रूप में पहचानें।

Shrima Rai

हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में श्रीमा ने एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, "कभी जलन नहीं। कभी डरी नहीं। मुझे किसी से दिक्कत नहीं है. मैंने कभी किसी से कॉम्पटिशन नहीं किया. मेरे पास अपनी अलग ब्लैसिंग्स हैं।"

इससे पहले श्रीमा राय ने बताया था कि उन्होंने एक ब्लॉगर होकर खुद की पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, "ब्लॉगर बनने से पहले, मैंने सालों तक वेल्थ मैनेजमेंट में काम किया है। मैं मिसेस इंडिया ग्लोब 2009 भी रह चुकी हूं। मैंने कभी भी किसी के नाम का इस्तेमाल अपने करियर को बनाने के लिए नहीं किया। एक महिला के रूप में, मुझे अपनी स्वतंत्र उपलब्धियों पर गर्व है और मैं किसी को भी इसे कमतर आंकने की अनुमति नहीं दूंगी।"

बता दें कि, श्रीमा राय और ऐश्वर्या राय एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करती हैं। इसके अलावा दोनों कभी एक दूसरे के साथ फोटो भी नहीं लगाते। जिसकी वजह अक्सर भाभी और ननद के रिश्ते पर सवाल उठते हैं। खैर बार-बार हो रही ट्रोलिंग के बाद अब श्रीमा ने साफ कर दिया है कि उनके और ऐश्वर्या के बीच सब ठीक है। हालांकि फैंस अब भी मानने को राजी नहीं है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+