ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों पर किया है फोटोशॉप का इस्तेमाल? लोग बोले- ये महिला तो इनसिक्योर...

Aishwarya Rai Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह हाल ही में पेरिस फैशन वीक में शामिल हुई थीं, जहां पर शानदार रैंप वॉक कर उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। हालांकि उस रैंप वॉक के बाद उन्हें बॉडीशेमिंग का भी शिकार होना पड़ा था। पेरिस से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई में एक इवेंट में भी शामिल हुई थीं। इस इवेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से ऐश्वर्या राय पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने इन तस्वीरों में फोटोशॉप और फिल्टर का इस्तेमाल किया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें हुईं वायरल
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में हुए एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में वह ब्लैक गाउन में नजर आई थीं। उनका ये आउटफिट काफी सिंपल था, लेकिन वह इसमें काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस इवेंट से उनके कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Aishwarya Rai Bachchan

लोगों ने कहा- ऐश्वर्या ने फोटोशॉप का किया इस्तेमाल
वायरल हो रहे वीडियोज और फोटोज को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों को फोटोशॉप किया है ताकि वह पतली दिख सकें। लोग इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं और उन्होंने एक्ट्रेस पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई उनकी फोटोज को बदलने के लिए फोटोशॉप और एयरब्रश का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए लिखे गए भद्दे कमेंट्स
ऐश्वर्या राय बच्चन की इन तस्वीरों और वीडियोज पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये निश्चित रूप से कई लेवल पर एयरब्रश किया गया है। अब ये उनका फिगर और चेहरा नहीं है। लोग उम्र के साथ बढ़ते वजन को पॉजिटिव तरीके से क्यों नहीं अपनाते। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसी पढ़ी-लिखी महिला से ब्यूटी ब्रश को यूज करने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।

लोग बोले- ये महिला तो इनसिक्योर हो गई है
वहीं एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इन तस्वीरों में बहुत ज्यादा फोटोशॉप किया गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन आप सुंदर हैं और अपने आप को वैसे ही स्वीकार करें, जैसी आप हैं। एक यूजर ने लिखा है- आप अपनी फोटोज को फोटोशॉप न करें। मैं समझता हूं कि आप शायद थोड़ा इनसिक्योर हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ हर किसी के शरीर में बदलाव होता है, जो कि पूरी तरह से अच्छा और सुंदर है। ऐसे में कई बार फिल्टर यूज करने की जरूरत नहीं होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+