कान्स फिल्म फेस्टिवल से आराध्या संग भारत लौंटी ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी के इस व्यवहार की फैंस कर रहे तारीफें

कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना जलवा बिखेरकर बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन वापस लौट आई हैं। एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या बच्चन ने कुछ ऐसा किया कि फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरने के बाद देर रात भारत वापस लौट आईं। दोनों मां-बेटी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस की बेटी आराध्या बच्चन ने पैपराजी को देख ऐसा रिएक्ट किया जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

आराध्या बच्चन ने जीता फैंस का दिल
ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन अक्सर अपनी हेयरस्टाइल की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। लेकिन इस बार फैंस आराध्या की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं। बीती रात आराध्या बच्चन ने अपने व्यवहार से पैपराजी और फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से निकलते वक्त अराध्या मुस्कुराते हुए वहां मौजूद पैपराजी को नमस्ते और अभिवादन करती हैं।

पैपराजी को आराध्या ने किया नमस्ते
वीडियो में जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन एयरपोर्ट की तरफ आगे बढ़ने लगे तो कार में बैठने से पहले आराध्या ने पैपराजी को देखकर हाथ जोड़कर नमस्ते किया। आराध्या को देखकर पैपराजी कहते हैं कि बेटी मां के नक्शे कदम पर चल रही हैं। अब मां-बेटी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
वीडियो देख फैंस आराध्या बच्चन जमकर तारीफ कर रही हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "संस्कार उम्र से बड़े हैं." दूसरे ने लिखा, संस्कार देखो वो नमस्ते कर रही हैं सबको।" एक और यूजर ने लिखा, "वाह बिटिया रानी वाह"। इसके अलावा फैंस ने हार्ट इमोजी भी गिराए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+