किसके साथ घर बसाना चाहती थीं Aishwarya Rai? कॉफी विद करण में किया था खुलासा, वायरल हो रहा वीडियो

Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने ही सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने बच्चन परिवार से हो रहे मनमुटाव के कारण अपना ससुराल छोड़ दिया है। हालांकि ये खबर महज एक अफवाह थी।

इंस्टैंट बॉलीवुड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक के बीच कुछ ठीक नहीं है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस बच्चन परिवार के साथ होते हुए भी उनसे अलग रहती हैं। लेकिन इन अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन के साथ बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में स्पॉट किया गया। जिससे ये साफ हो गया कि दोनों के बीच सब ठीक है।

Aishwarya Rai

अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण से अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि अपनी लाइफ में किस तरह के शख्स को अपनी जीवनसाथी बनाना चाहती हैं।

करण जौहर ने ऐश्वर्या राय से चैट शो उनके होने वाले पार्टनर को लेकर सवाल पूछा कि वह कैसे इंसान से शादी करना चाहती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा था, 'जब ऐसा होगा तो आप लोगों को पता चल जाएगा। मुझे जिस तरह का अनुभव हुआ है, उसे देखते हुए मैं इसके बारे में फिलहाल नहीं सोच सकती। मैं जीवन को वैसे ही लेना चाहूंगीं, जैसे यह चल रहा है।'

बता दें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। शादी के चार साल बाद कपल की बेटी आराध्या का जन्म साल 2011 में हुआ। इस जोड़ी को हमेशा से फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से बच्चन परिवार के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि इस पर अब तक परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+