Aishwarya Rai Bachchan Tax row: करोड़ों की मालकिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने नहीं भरा सालभर से टैक्स, मिला नोटिस

खूबसूरती की मल्लिका ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल संपत्ति लगभग 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि लगभग 828 करोड़ रुपये है।

Aishwarya Rai Bachchan Tax row:

Aishwarya Rai Bachchan Tax row: पूर्व विश्वसुंदरी और मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इस वक्त सुर्खियों में हैं, वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक नोटिस है, जो कि नासिक के तहसीलदार की ओर से उनको भेजा गया है क्योंकि उन्होंने नासिक के सिन्नर के अड़वाड़ी इलाके जो जमीन ली है, उसका सालभर से टैक्स नहीं भरा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या को 9 जनवरी को नोटिस भेजा गया था, कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या की इस जमीन का टैक्स 21,960 रुपए है, जिसका भुगतान उन्होंने नहीं किया है।

नासिक में करीब 1 हेक्टेयर लैंड है

नासिक में करीब 1 हेक्टेयर लैंड है

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय के पास नासिक में करीब 1 हेक्टेयर लैंड है, जिसका सालभर से टैक्स अभिनेत्री ने नहीं भरा है। तहसीलदार ने नासिक के 1200 उन संपत्ति मालिकों को नोटिस भेजा है, जिन्होंने टैक्स नहीं भरा है, इन्हीं लिस्ट में से एक नाम अभिनेत्री का है। हालांकि इस बारे में ऐश्वर्या राय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Kiara Advani:'दादा मुनि' से खास रिश्ता है अभिनेत्री कियारा आडवाणी का, जानिए क्या?

सबसे ज्यादा टैक्स पेय करने वाले की बहू

सबसे ज्यादा टैक्स पेय करने वाले की बहू

गौरतलब है कि बच्चन खानदान की संभ्रात बहू ऐश्वर्या राय के Father In Law यानी कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन बॉलीवुड की उन नामचीन हस्तियों में शामिल हैं, जो सही वक्त पर और सबसे ज्यादा टैक्स पेय करते हैं। वो हमेशा इस लिस्ट के टॉप फाइव लोगों में रहा करते हैं और उनकी बहू ऐश्वर्या को नोटिस टैक्स ना भरने के चक्कर मिला है।

828 करोड़ रुपये की संपत्ति

828 करोड़ रुपये की संपत्ति

टाइम्स ऑफ इंडिया की 2022 की खबर के मुताबिक खूबसूरती की मल्लिका ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल संपत्ति लगभग 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि लगभग 828 करोड़ रुपये है।

एक फिल्म का दस करोड़ रु तक चार्ज करती हैं

एक फिल्म का दस करोड़ रु तक चार्ज करती हैं

वो फिल्मों के अलावा बहुत सारे फैशन इवेंट में हिस्सालेती हैं और बहुत सारी लग्जरी ब्रांडस् की एंबेसडर हैं। वो ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना लगभग 80 से 90 करोड़ रुपए कमाती हैं। ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं, वो करीब एक फिल्म का दस करोड़ रु तक चार्ज करती हैं।

Recommended Video

    Aishwarya Rai का Passport लेकर घूमता था विदेशी गैंग !Noida Police ने डॉलर भी पकड़े | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+