अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी से एक रात पहले मचा था बवाल, इस मॉडल ने खुद को बताया एक्टर की पत्नी, काट डाली थी नस
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 16 साल पूरे हो गए। लेकिन इनकी शादी से ठीक एक दिन पहले अमिताभ बच्चन के बंगले के बाद खूब बवाल मचा था।

Abhishek Aishwarya Wedding Anniversary: बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी को आज यानी 20 अप्रैल 2023 को 16 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों ही अपनी मैरिड लाइफ से काफी खुश हैं। लेकिन कपल की शादी से एक दिन पहले कुछ ऐसा हुआ जिससे दोनों की शादी पर खतरा मंडराने लगा।
अभिषेक की शादी से पहले हुआ था बवाल
दरअसल, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। अब शादी के मौके पर पूरा परिवार जश्न में डूबा था। चारों तरफ बंगले की लाइट से सजाट की गई थी। लेकिन शादी से एक रात पहले जाह्नवी नाम की एक लड़की आई जिसने अभिषेक बच्चन को अपना पति बताया था।

इस मॉडल ने खुद को बताया अभिषेक की पत्नी
शादी से एक दिन पहले यानी 19 अप्रैल की रात जाह्नवी नाम की ये मॉडल बच्चन परिवार के बंगले पर पहुंची और कहा कि अभिषेक बच्चन ने उनसे शादी की है और वह उनके पति हैं। अभिषेक पर धोखे का आरोप लगाते हुए मॉडल ने सबके सामने अपना हाथ काट लिया था। इस वजह से पूरा बच्चन परिवार दंग रह गया।
शादी का दिया अनोखा सबूत
जाह्नवी का कहना था कि अभिषेक बच्चन से उनकी नजदीकियां फिल्म दस के दौरान बढ़ी थीं। दोनों ने अपने करीबी दोस्तों के सामने सात फेरे लिए थे। लेकिन जब जाह्नवी से शादी को लेकर सबूत मांगा गया तो उसने कहा था कि 'प्यार को किसी सबूत की जरूरत नहीं होती'। इसके बाद बच्चन परिवार ने तुरंत पुलिस को बुलाया।

Recommended Video

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को हुए 16 साल
बाद में इस मॉडल को पुलिस ने आत्महत्या करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे रिहा कर दिया था। लेकिन, जाह्नवी की इस हरकत का अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी ऐसा कोई खास असर नहीं हुआ और दोनों की शादी पूरे विधि विधान के साथ हुई। अब दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। ऐश्वर्या आए दिन अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications