ऐश्वर्या राय क्यों रेखा को बुलाती हैं 'मां'? दोनों शेयर करते हैं खास बॉन्डिंग, हैरान कर देगी वजह

Aishwarya Rai Rekha Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने ससुराल वालों के बजाय अक्सर ज्यादातर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा के साथ नजर आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा को ऐश्वर्या मां कहकर बुलाती हैं।

रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर के आज भी चर्चे होते हैं। हर कोई जानता है कि दोनों एक समय पर डेट कर रहे थे। लेकिन कभी भी कपल ने अपने रिश्ते को लेकर किसी अफवाह की पुष्टि नहीं की। भले ही बच्चन परिवार का कोई सदस्य रेखा के साथ नजर नहीं आता लेकिन उनके परिवार की बहू ऐश्वर्या राय को कई बार उनके साथ स्पॉट किया गया।

Rekha

ऐश्वर्या राय रेखा को मां कहकर बुलाती हैं, उसी तरह रेखा भी एक्ट्रेस को अपनी बेटी मानती हैं। लेकिन इस रिश्ते के पीछे की वजह है कि दोनों का साउथ से कनेक्शन है। जी हां, ऐश्वर्या राय और रेखा साउथ इंडिया से हैं। यही वजह है कि वहां कि संस्कृति उन दोनों को जोड़ती है। दक्षिण में अपने से बड़ी महिलाओं को मां कहकर बुलाया जाता है।

साउथ में अपने से बड़ों को सम्मान देने के लिए मां जैसे शब्द का प्रयोग होता है। इसी संस्कृति का सम्मान करते हुए ऐश्वर्या राय रेखा को मां कहकर बुलाती हैं। बता दें कि, रेखा को ऐश्वर्या राय जहां भी नजर आती हैं वह हमेशा उन पर खूब प्यार लुटाती हैं। कई बार रेखा ने ऐश्वर्या के साथ पैपराजी के सामने खूब पोज दिए। यहां तक कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी दोनों को एकसाथ देखा गया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो, रेखा से ऐश्वर्या राय के अलावा बच्चन परिवार में कोई भी सदस्य बात नहीं करता। इसकी वजह क्या है ये हर कोई जानता है। वहीं बात करें ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ की तो, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से उन्हें एक भी बार अभिषेक बच्चन के साथ स्पॉट नहीं किया गया। जिसकी वजह से तलाक की खबरें लगातार चर्चा में है। यहां तक कि अभिषेक ने एक्ट्रेस के बर्थडे में भी उन्हें विश नहीं किया। हालांकि कपल ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+