ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का हो रहा है Grey Divorce!, क्या होता है 'ग्रे तलाक'?
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच की अनबन को हर दिन एक नई हवा मिलती जा रही है। ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच खराब हुए रिश्ते की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
बच्चन परिवार से ऐश्वर्या राय की दूरी
एक के बाद एक कई ऐसे सबूत हैं जो सबके सामने इस रिश्ते के खत्म होने की गवाही दे रहे हैं। इन्हें खने के बाद ये यकीन होता जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्ते में दरार पड़ चुकी है। वहीं अब अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख फैंस भी हैरान हो गए हैं।

अभिषेक बच्चन के पोस्ट ने मचाया हंगामा
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ऐसे में एक्टर ने एक ऐसा पोस्ट लाइक कर दिया जिसे लोग उनके तलाक से जोड़कर देख रहे हैं। उस पोस्ट में लिखा है- 'तलाक कभी भी किसी के लिए आसान नहीं होता है।'
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन का रिश्ता
हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी सामरोह में पूरा बच्चन परिवार पहुंचा था लेकिन बहू ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल वालों के साथ पार्टी में एंट्री नहीं की थी। यहां तक कि पार्टी में ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार के साथ कोई फोटो भी नहीं खिंचवाई थी।
'जब प्यार आसान नहीं रह जाता'
आपको बता दें कि अंबानी परिवार की पार्टी से फ्री होने के बाद ही अभिषेक बच्चन ने जिस पोस्ट को लाइक किया है उसकी फोटो पर लिखा है- जब प्यार आसान नहीं रह जाता। वहीं कैप्शन में लिखा है- तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता। कौन हमेशा खुश रहने का सपना नहीं देखता या सड़क पार करते समय हाथ थामे बुजुर्ग जोड़ों के दिल को छू लेने वाले वीडियो को फिर से बनाने की कल्पना नहीं करता?
अभिषेक-ऐश्वर्या का होगा ग्रे तलाक
कैप्शान में आगे लिखा था- फिर भी कभी-कभी जीवन वैसा नहीं होता जैसा हम उम्मीद करते हैं, लेकिन जब लोग दशकों साथ रहने के बाद अलग हो जाते हैं, जब वे अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बड़ी और छोटी दोनों चीजों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं तो वे इसका कैसे सामना करते हैं। इसी पोस्ट में आगे लिखा हुआ था- उन्हें रिश्ता तोड़ने के लिए क्या प्रेरित करता है और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ये पोस्ट 'ग्रे तलाक' या 'सिल्वर स्प्लिटर्स' के बारे में है।
क्या होता है Grey Divorce (ग्रे तलाक)
50 वर्ष की उम्र के बाद अगर कोई कपल तलाक लेना चाहता है तो उनके लिए 'ग्रे तलाक' या 'सिल्वर स्प्लिटर्स' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के तलाक आज के समय में दुनिया भर में बढ़ रहे हैं। हालांकि इसके कारण अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन इसमें अचंभित करने वाला कोई भी कारण नहीं है।
अभिषेक बच्चन ने दी तलाक की खबरों को हवा
आपको बता दें कि ग्रे डाइवोर्स के इसी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए अभिषेक बच्चन ने 'लाइक' बटन दबाया है और इसे देखने के बाद लोगों ने एक अलग चर्चा शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि अभिषेक बच्चन ने खुद ऐश्वर्या राय के साथ अलग होने की खबरों को हवा दे दी है। वो इस पोस्ट से रिलेट करते हैं और यही वजह है कि उन्होंने इसे लाइक किया है।
बच्चन परिवार के साथ नहीं रहती हैं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अब बहुत ही कम मौकों पर एकसाथ नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या अब अपनी बेटी के साथ मुंबई में अपने पैरेंट्स के घर में रहती हैं। वह काफी पहले ही जलसा छोड़ चुकी हैं। हालांकि कुछ खास मौके पर वह बच्चन परिवार के साथ नजर आई हैं लेकिन वहां पर भी परिवार ने ऐश्वर्या को इग्नोर ही किया है।












Click it and Unblock the Notifications