ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की शादी में हुआ था ऐसा हंगामा, नाराज थे रिश्तेदार, अमिताभ बच्चन ने मांगी थी माफी

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Marriage: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने बड़ी ही धूमधाम से साल 2007 में शादी की थी। ये दोनों बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक माने जाते हैं। पति-पत्नी के तौर पर दोनों की बॉन्डिंग की भी खूब तारीफ की जाती है। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच दूरियां नजर आ रही हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी की कहानी भी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है। दरअसल ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों की शादी के दौरान ऐसी कई चीजें हुई थीं जो किसी फिल्म के क्लाईमैक्स की तरह हैं।

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Marriage

शादी से नाराज हो गए थे रिश्तेदार
अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन ने अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय के साथ सात फेरे लिए थे। आम लोगों की शादी के दौरान जिस तरह कुछ रिश्तेदार नाराज हो जाते हैं वैसे ही अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी के दौरान भी कुछ खास लोग नाराज हो गए थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन को माफी तक मांगनी पड़ी थी।

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी पर हुआ था हंगामा
इतना ही नहीं अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी से एक दिन पहले सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी जहां एक मॉडल ने ये दावा किया था कि अभिषेक बच्चन उनके पति हैं और वो उन्हें धोखा देकर ऐश्वर्या राय से दूसरी शादी कर रहे हैं।

सामने आई थी अभिषेक बच्चन की फर्जी पत्नी

-अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को शादी से पहले कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था। कपल की शादी मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी और इतनी बड़ी सेलेब वेडिंग होने के कारण मीडिया का घेरा प्रतीक्षा के बाहर लगा हुआ था।

-शादी के दिन एक मॉडल ने आकर अभिषेक बच्चन की पत्नी होने का दावा किया था। मॉडल का नाम जाह्नवी कपूर था और वह अभिषेक बच्चन को अपना पति बता रही थीं। इतना ही नहीं उन्होंने प्रतीक्षा के बाहर अपनी कलाई भी काट ली थी। उनका दावा था कि अभिषेक ने कुछ दोस्तों के सामने उनसे शादी की थी।

-मॉडल जाह्नवी कपूर ने ऐश्वर्या राय पर पति चुराने का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'दस' में नजर आई थीं। जाह्नवी उस फिल्म में बतौर बैकग्राउंड डांसर दिखी थीं। हालांकि बाद में ये सब झूठ साबित हो गया था।

शत्रुघन सिन्हा ने वापस कर दिया था वेडिंग कार्ड

-अभिषेक बच्चन ने साल 2010 में करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में बताया था कि उनकी शादी में बच्चन परिवार ने गिने-चुने लोगों को ही बुलाया था।

-अभिषेक बच्चन ने बताया था कि उनकी शादी के समय दादी तेजी बच्चन अस्पताल में एडमिट थीं और अमिताभ बच्चन ने फैसला लिया था कि ऐसे मौके पर बहुत बड़ा जश्न करना सही नहीं हगा। ऐसे में बच्चन परिवार ने उस वक्त सभी जान-पहचान वालों को कार्ड भेजा था, लेकिन कार्ड में निमंत्रण नहीं बल्कि आशीर्वाद के बारे में बात की गई थी।

-अभिषेक बच्चन ने बताया था- इस बात से सभी खुश थे, लेकिन शत्रुघन सिन्हा जी ने इसे ठीक तरह से नहीं लिया और कार्ड वापस भिजवा दिया था। वो बहुत सीनियर हैं और उनकी अपनी राय हो सकती है। अगर उन्हें इसके पीछे का हमारा कारण समझ नहीं आया तो इसमें हमारी गलती हो सकती है। हम किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे।

राम गोपाल वर्मा हो गए थे नाराज

-अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर राम गोपाल वर्मा भी नाराज हो गए थे। 'कॉफी विद करण' शो में ही एक किस्सा शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने बताया था- ये हमारी जिंदगी का सबसे खुशी भरा दिन था। करण जौहर शादी के कोरियोग्राफर थे।

-ऐश्वर्या राय ने आगे कहा था- जब शादी की सेरेमनी पूरी हो गई थी तो राम गोपाल वर्मा अकेले से बैठे हुए अपनी मूंछों पर ताव दे रहे थे। वो परेशान दिख रहे थे और उन्होंने कहा था- तुम्हें पता है करण सही कह रहा है और मैं गलत हूं। हर फंक्शन करण जौहर की फिल्म की तरह है। इस पर करण जौहर ने राम गोपाल वर्मा पर कुछ तंज कसे थे।

शादी को लेकर हुईं कई तरह की बातें
जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी पर अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइनर कपड़ों से लेकर एक्ट्रेस की पेड़ से शादी तक कई चीजों को लेकर बातें बनीं और इसलिए कहा जाता है कि इन दोनों की शादी बहुत फिल्मी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+