क्या ऐश्वर्या राय अब नहीं बच्चन परिवार की सदस्य? अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो से दिया हिंट, हो रही तलाक की चर्चा
Amitabh Bachchan Aishwarya Rai: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपना 11 अक्टूबर को 82वां जन्मदिन खास तरीके से सेलिब्रेट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'केबीसी 16' में आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने खास तरीके से अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया और स्क्रीन पर बिग बी कुछ वीडियो चलाई गई। जिसमें अमिताभ और उनके पूरे परिवार की झलक दिखाई लेकिन किसी भी जगह ऐश्वर्या राय नजर नहीं आईं।

दरअसल, इस शो में जो वीडियो दिखाया गया है उसमें अमिताभ बच्चन की जिंदगी के वो सारे पल दिखाए गए। साथ ही एक्टर की उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ झलक देखने को मिली। इसमें जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा और आराध्या बच्चन भी नजर आईँ। लेकिन पूरी वीडियो में बहू ऐश्वर्या राय गायब रही।
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर ये चर्चा होने लगी है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तनाव चल रहा है। जबकि ऐश्वर्या ने अमिताभ के बर्थडे खत्म होने से कुछ देर पहले पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी थी। अब सवाल ये उठता है कि अगर परिवार में चीजें ठीक हैं तो एक्टर की इस वीडियो में किसी भी जगह ऐश्वर्या राय क्यों नहीं दिखीं।
बता दें कि, बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच मतभेद की खबरें इस साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद शुरू हुई। जिसमें पूरा बच्चन परिवार एकसाथ नजर आया। लेकिन बहू ऐश्वर्या राय अकेली अपनी बेटी आराध्या के साथ दिखीं। इसके अलावा लंबे समय से किसी भी इवेंट में ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन के साथ स्पॉट नहीं हुईं। जिसके बाद से लगातार दोनों के तलाक को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि कपल ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: खुली अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की पोल!, कौन है जिरक? Aishwarya से है गहरा कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications